
इंडिया गेट पर प्रदर्शन, नक्सलवाद-आतंकवाद का समर्थन... डबल FIR के बाद ‘अर्बन नक्सल लिंक’ की जांच
AajTak
इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ हुए प्रदर्शन में नक्सलवाद और आतंकवाद का समर्थन करने के आरोप लगे हैं. इस दौरान पुलिस पर हमला, बच्चों-महिलाओं की पुलिस के साथ झड़प और 22 गिरफ्तारियों के बाद दो एफआईआर दर्ज की गईं हैं. मामला अब अर्बन नक्सल लिंक की जांच तक जा पहुंचा है.
इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ शुरू हुआ शांत प्रदर्शन अचानक उस वक्त विवादों में आ गया था, जब कुछ छात्रों पर नक्सलवाद और आतंकवाद के समर्थन में नारे लगाने के आरोप लगे. कुछ ही मिनटों में माहौल इतना गरमा गया था कि प्रदर्शनकारी संसद मार्ग थाने और डीसीपी ऑफिस के गेट तक जा पहुंचे. रास्ते रोक दिए और पुलिस से तीखी झड़प भी हुई. पुलिस पर हमला करने का आरोप भी लगा, और छात्रों पर खुद को चोट पहुंचा कर हंगामा करने का इल्जाम. जिसकी वजह से यह मामला और भी उलझ गया. इस मामले में दो एफआईआर दर्ज हुई हैं और 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अब पुलिस इस पूरे प्रकरण में ‘अर्बन नक्सल लिंक’ की जांच कर रही है.
प्रदूषण के नाम पर.. इस पूरे घटनाक्रम के बाद संसद मार्ग थाने में तैनात एसआई संजीव कुमार दुबे ने शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि इंडिया गेट पर प्रदूषण के मुद्दे पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने नक्सलवाद और आतंकवाद के समर्थन में नारेबाजी की. इसी आरोप के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कीं. शिकायत में कहा गया कि प्रदर्शन का एजेंडा सिर्फ पर्यावरण नहीं था, बल्कि इसके जरिए संवेदनशील मुद्दों को हवा देने की कोशिश की गई.
पुलिस का दावा- नक्सलवाद का समर्थन संसद मार्ग थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, प्रदर्शनकारियों का रुख अचानक नक्सलवाद और आतंकवाद के समर्थन की तरफ मुड़ गया. जब पुलिस ने उन्हें सी-हेक्सागन, इंडिया गेट इलाके से हटाने का प्रयास किया, तो समूह आक्रामक हो गया. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की आड़ में कुछ लोग रणनीतिक रूप से उत्तेजक नारे लगा रहे थे, जो सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मसला है.
थाने और DCP ऑफिस का रास्ता रोका एफआईआर में यह भी दर्ज है कि स्थानांतरण के बाद प्रदर्शनकारी संसद मार्ग थाने के गेट पर इकट्ठा हो गए. उन्होंने थाने के साथ डीसीपी ऑफिस के गेट को भी अवरुद्ध कर दिया. इससे न तो आम नागरिक अंदर आ पा रहे थे और न बाहर निकल पा रहे थे. पुलिस के लिए यह स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई क्योंकि एक छोटे से समूह ने कानून व्यवस्था पर सीधा असर डाल दिया था.
पुलिस पर हमले का आरोप जब पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारी अचानक उग्र हो गए. एफआईआर में दर्ज बयान के अनुसार, उन्होंने पुलिस पर हमला किया और फिर जमीन पर हाथ-पैर पटकने लगे, जिससे उन्हें खुद चोटें आईं. डिटेन किए जाने के बाद भी उन्होंने पहचान बताने से इनकार किया और उल्टे पुलिस पर अनर्गल आरोप लगाने लगे. इससे हालात और बिगड़ते चले गए.
पुलिस के साथ झड़प एसआई संजीव दुबे ने बताया कि शाम करीब 6:45 बजे जब वे मेन गेट पर पहुंचे, तो 18–20 बच्चे मौजूद थे और महिला पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई हो रही थी. दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप लगे. बच्चों ने आरोप लगाया कि महिला स्टाफ ने उन्हें थप्पड़ मारा और हाथ पकड़ा. वहीं महिला स्टाफ का कहना था कि बच्चे जबरदस्ती बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने ही हाथापाई की शुरुआत की.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









