
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
ABP News
Iran Israel War: भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद नहीं किया है. यह खुला हुआ है. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है.
ईरान में जारी जंग के बीच दुनिया भर के देशों में तेल संकट गहरा गया है. ऐसे में भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा है कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद नहीं किया है. यह खुला हुआ है. मौजूदा हालात और स्थितियों की वजह से जहाज होर्मुज से गुजरने में असमर्थ है. ईरान कभी नहीं चाहता था कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो या अवरुद्ध हो. कुछ अभी भी वहां से गुजर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस युद्ध की शुरुआत जिन्होंने की है, उन्हीं को इसे रोकना होगा. इस युद्ध के कारण दुनियाभर में बहुत से लोग कष्ट में हैं. दुनिया के नेताओं को एकजुट होकर अमेरिका के राष्ट्रपति पर प्रेशर बनाना चाहिए. उनसे आग्रह करना चाहिए कि वे इस अन्यायपूर्ण युद्ध को तुरंत रोकें.
#WATCH | Delhi: Dr Abdul Majid Hakeem Ilahi, representative of Iran’s Supreme Leader in India, says, "...Iran has not closed the Strait. It remains open; however, due to current conditions and circumstances, ships are unable to pass through the Hormuz. Otherwise, Iran never… pic.twitter.com/pfQHGHIjY7
भारत हमारा दोस्त है, जानें क्या बोले ईरान के राजदूत फथाली













