
इंडियन नेवी का एक सीक्रेट टेस्ट और पड़ोसियों में खौफ... पूरा चीन-PAK इस मिसाइल की रेंज में
AajTak
Indian Navy ने हाल ही में समंदर से लॉन्च होने वाली परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल की सफल टेस्टिंग की थी. इसकी रेंज में पूरा पाकिस्तान और चीन का लगभग हर शहर है. इस सीक्रेट मिसाइल टेस्टिंग की अब तो नौसेना चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भी पुष्टि कर चुके हैं. हमारे पड़ोसी मुल्क इस मिसाइल के खौफ में हैं.
चीन और पाकिस्तान खौफ में हैं. वजह है भारत की सबमरीन से लॉन्च होने वाली परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM). इंडियन नेवी ने हाल ही में K-4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया. लॉन्चिंग INS Arighaat सबमरीन से की गई थी.
यह ऐसी मिसाइल है कि अगर इसे बंगाल की खाड़ी से लॉन्च किया जाए तो पूरे पाकिस्तान में कहीं भी और चीन के लगभग सभी शहरों को हिट कर सकती है. नौसेना ने अपनी न्यूक्लियर सबमरीन आईएनएस अरीघात से पहली बार K-4 SLBM का सफल परीक्षण. परमाणु हथियार ले जाने वाली इस मिसाइल की रेंज 3500 km है.
यह भी पढ़ें: चीनी मदद से PAK नेवी के 50-शिप वाले सपने को लेकर अलर्ट है इंडिया, 62 शिप के निर्माण समेत इन तैयारियों पर बढ़ाया फोकस
यहां देखिए इस मिसाइल की लॉन्चिंग का Video
देश को देती है सेकेंड स्ट्राइक की ताकत
यह मिसाइल देश को सेकेंड स्ट्राइक की क्षमता प्रदान करती है. यानी देश के न्यूक्लियर ट्रायड को यह ताकत मिल जाती है कि अगर जमीन पर स्थिति ठीक नहीं है तो पानी के अंदर से सबमरीन हमला कर सकती है. इससे पहले भारतीय नौसेना K-15 का इस्तेमाल कर रही थी. लेकिन के-4 उससे ज्यादा बेहतर, सटीक, मैन्यूवरेबल और आसानी से ऑपरेट होने वाली मिसाइल है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










