
'इंडियन खाते हैं कढ़ी चावल, होते हैं गंदे...', चाइनीज बोले- मत लेना मेड इन इंडिया आइफोन-15
AajTak
चीन के सोशल मीडिया वीबो पर यूजर्स भारत पर तंज कसते हुए कह रहे हैं कि मेड इंडिया आईफोन 15 का कवर हटाते ही आपको कढ़ी की महक आएघी. लेकिन भारत में यह चलता है पर यह साफ-सफाई का मामला है.
एप्पल ने हाल ही में अपनी नई सीरीज आईफोन 15 लॉन्च कर दी. एप्पल ने पहली बार मेड इन इंडिया आईफोन को उसी दिन लॉन्च किया है, जिस दिन दुनियाभर में आईफोन 15 लॉन्च किया गया. इस बीच सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा है कि चीन में मैन्युफैक्चर आईफोन 15 सिर्फ यूरोप और अमेरिकी बाजारों में ही लॉन्च होंगे. जबकि भारत में बने आईफोन 15 को चीन के बाजारों में बेचने के लिए ही विशेष रूप से तैयार किया गया है.
इन अटकलों के बीच चीन के सोशल मीडिया पर भारत को लेकर तरह-तरह की टिप्पणी की जा रही है. नस्लवादी टिप्पणियों से लेकर कई तरह के कटाक्ष भारत और भारतीयों पर किए जा रहे हैं.
चीन के सोशल मीडिया वीबो पर यूजर्स भारत पर तंज कसते हुए कह रहे हैं कि मेड इंडिया आईफोन 15 का कवर हटाते ही आपको कढ़ी की महक आएघी. लेकिन भारत में यह चलता है पर यह साफ-सफाई का मामला है.
मेड इन इंडिया आईफोन पर चीन का तंज
एक अन्य पोस्ट में हाथ से चावल और कढ़ी खाने वाले भारतीयों पर कटाक्ष किया गया है.पोस्ट में कहा गया है कि हाथ से चावल और कढ़ी खाकर ये लोग अपनी आंखें मलते हैं और फिर फोन टच करते हैं. यह भी कहा गया कि भारत में बने आईफोन संक्रमित हो सकते हैं.
ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि 'एप्पल मेड इन इंडिया आईफोन बेचेगा'. इस रिपोर्ट के बाद से ही चीन में इस तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई. इन अफवाहों के बीच चीन के सोशल मीडिया वीबो पर 'अगर आप चीन में नया फोन खरीदते हैं तो आपका भारत में बना आईफोन मिल सकता है'. यह हैशटैग ट्रेंड करने लगा. इस हैशटैग को लेकर चीन में तरह तरह के मीम बनाए जा रहे हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








