
इंडियन कोस्टगार्ड में ALH MK-3 हेलिकॉप्टर शामिल, जानिए इसकी खासियत
AajTak
गुजरात के पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल में एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर एमके-3 का स्क्वॉड्रन शामिल किया गया है. इस हेलिकॉप्टर के शामिल होने से कोस्टगार्ड की ताकत और निगरानी क्षमता और बढ़ जाएगी. आइए जानते हैं इस शानदार हेलिकॉप्टर के बारे में...
गुजरात के पोरबंदर स्थित एयर एन्क्लेव में एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर एमके-3 के 835 स्क्वॉड्रन को भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) में शामिल किया गया. इस हेलिकॉप्टर को देश में ही बनाया गया है. इस स्वदेशी एएलएच एमके III हेलीकॉप्टर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बनाया है. इनमें उन्नत रडार सहित इलेक्ट्रो ऑप्टिकल सेंसर, शक्ति इंजन, पूरा ग्लास कॉकपिट, उच्च-तीव्रता वाली सर्चलाइट, उन्नत संचार प्रणाली, स्वचालित पहचान प्रणाली के साथ-साथ SAR होमर जैसे अत्याधुनिक उपकरण हैं.
ये विशेषताएं तटरक्षक बल को समुद्री की निगरानी करने के साथ-साथ दिन और रात सर्च एंड रिकॉन्सेंस करने में सक्षम करती है. इसके अलावा इस हेलिकॉप्टर में भारी मशीन गन तो है ही. इसके अलावा यह हेलिकॉप्टर किसी भी समय उड़ने वाले ICU में बदला जा सकता है.
अब तक 13 ALH MK-III विमान चरणबद्ध तरीके से भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किए गए हैं. इनमें से चार हेलिकॉप्टर पोरबंदर में तैनात हैं. सेवा में शामिल होने के बाद से स्क्वाड्रन ने 1,200 घंटे से अधिक अवधि तक उड़ान भरी है. साथ ही, दीव तट पर पहली बार रात में एसएआर सहित कई मिशनों का संचालन किया है.
कमांडेंट सुनील दत्त के पास इस 835 स्क्वाड्रन (सीजी) की कमान है. इससे पहले ALH MK-2 भारतीय मिलिट्री के तीनों सेनाओं के पास मौजूद हैं. इंडियन एयरफोर्स के पास 107, इंडियन आर्मी के पास 191 और नेवी के पास 14 हेलिकॉप्टर्स हैं. नेवी ने 11 और आर्मी ने 73 हेलिकॉप्टर और ऑर्डर कर रखे हैं. इन ऑर्डर से ही पता चलता है कि ये कितने काम का हेलिकॉप्टर है.
इसे दो पायलट उड़ाते हैं. इसमें 12 जवान बैठ सकते हैं. 52.1 फीट लंबे इस हेलिकॉप्टर की ऊंचाई 16.4 फीट है. इसकी अधिकतम गति 291 किमी प्रतिघंटा है. यह एक बार में 630 किमी तक उड़ान भर सकता है. अधिकतम 20 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










