
इंटीमेट होने से पहले खुद से और पार्टनर से जरूर पूछ लें ये 6 सवाल, नहीं होगा पछतावा
AajTak
इंटीमेट होना हर व्यक्ति के लिए काफी बड़ा फैसला होता है. अक्सर लोगों को किसी के साथ इंटीमेट होने के बाद पछतावा हो सकता है. तो किसी के साथ इंटीमेट होने से पहले जरूरी है कि आप खुद से और अपने पार्टनर से कुछ सवाल जरूर पूछें ताकि आपको आगे चलकर किसी भी तरह की परेशानी ना उठानी पड़े.
फिल्मों वगैरह में भले ही इंटीमेसी को किसी भी तरीके से दिखाया जाए लेकिन नॉर्मल लाइफ में किसी के साथ इंटीमेट होने का मतलब सिर्फ शारीरिक तौर पर ही जुड़ना नहीं होता बल्कि इस दौरान व्यक्ति मानसिक और भावानात्मक तौर पर भी उस व्यक्ति से जुड़ता है. इंटीमेट होना किसी भी व्यक्ति के लिए काफी बड़ा कदम होता है. ऐसे में जरूरी है कि आप जिस किसी के साथ भी इंटीमेट हों, कुछ सवाल खुद से और अपने पार्टनर से जरूर पूछ लें. आइए जानते हैं क्या हैं वो सवाल-
खुद से पूछें ये सवाल
क्या यह सही समय है?- जब आप किसी के साथ इंटीमेट होते हैं तो आप इमोशनल तौर पर उस व्यक्ति के करीब होने लगते हैं. अगर आप किसी से क्लोज नहीं होना चाहती हैं तो इंटीमेट होने से बचें. किसी के साथ इंटीमेट होने से पहले सामने वाले व्यक्ति को समझना काफी जरूरी होता है. कई बार लोग सामने वाले व्यक्ति को अच्छे से जाने बिना ही इंटीमेट हो जाते हैं जिससे आगे चलकर काफी मुश्किल हो सकती है. कई बार सेक्सुअल रिलेशन बनाने के बाद सामने वाले व्यक्ति का काफी ज्यादा क्लोज होना आपके लिए मुसीबत बन सकता है.
क्या यह व्यक्ति मेरी सही च्वॉइस है?- किसी के साथ भी इंटीमेट होने से पहले जरूरी है कि आप खुद से पूछें कि क्या वह व्यक्ति आपके लिए सही है? कई बार महिलाएं पुरुषों के लुक्स को देखकर ही इंटीमेट होने का फैसला कर लेती हैं लेकिन हो सकता है कि जो व्यक्ति शक्ल से आकर्षक लगे, उसकी कुछ ऐसी आदतें हों जो आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती हैं. हो सकता है कि वह व्यक्ति आगे चलकर आपके साथ खराब व्यवहार करे, दूसरों के प्रति असंवेदनशील हो, उसे बहुत ज्यादा गुस्सा आता हो या शराब की लत हो.
इंटीमेट होना थोड़े वक्त के लिए आपको अच्छा फील करा सकता है लेकिन ऐसे व्यक्ति के साथ इंटीमेट होना बाद में आपको पछतावा ही देगा. तो अगर आप चाहती हैं कि आपको कोई पछतावा ना हो तो किसी के साथ इंटीमेट होने से पहले खुद से जरूर पूछें कि क्या वह व्यक्ति आपके लिए सही है या नहीं.
क्या सेक्स करना मेरे कोर वैल्यूज के लिए फिट बैठता है?- किसी के साथ इंटीमेट होने से पहले यह जानना काफी जरूरी है कि क्या ऐसा करना आपकी नैतिकता और वैल्यूज के अनुकूल है या नहीं. साथ ही इस बात का भी पता लगाएं कि कहीं आपका पार्टनर किसी और के साथ तो जुड़ा नहीं हुआ है? अगर ऐसा कुछ है तो खुद को उसके साथ इंटीमेट होने से रोकें. किसी के साथ इंटीमेट होने का मतलब यह नहीं है कि आप अपनी वैल्यूज को अनदेखा करें. जरूरी है कि आप अपनी वैल्यूज के साथ समझौता ना करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










