
इंटरव्यू में दिखाया गया ऐसा VIDEO, शर्म से पानी-पानी हुआ युवक!
AajTak
Worst Job Interview: इंटरव्यू के दौरान युवक का चोरी करते हुए वीडियो दिखा दिया गया, वीडियो देखने के बाद युवक खुद हैरान रह गया. इसके बाद युवक ने अपनी आपबीती टिकटॉक पर शेयर की. टिकटॉक पर वायरल वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गए व्यक्ति को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उसका चोरी करते हुए वीडियो दिखाया गया. इंटरव्यू ले रहे लोगों ने युवक का दुकान से सामान उठाते हुए CCTV वीडियो दिखाया. जब युवक ने वीडियो देखा तो वह शर्मसार हो गया.
इंटरव्यू देने गए युवक कियान (@kieyin) ने अपनी आपबीती टिकटॉक पर बयां की. युवक ने माना कि उसने एक रिटेल स्टोर से चोरी की थी. टिकटॉक पर वायरल वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. चोरी की घटना के बाद ही उसने जॉब के लिए अप्लाई किया था.
कियान ने वीडियो में इस बात का खुलासा तो नहीं किया कि उसने चोरी कहां से और किस स्टोर से की. कियान ने कहा कि जब मैं नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहा था तो उन लोगों ने चोरी करते हुए मेरा वीडियो दिखा दिया. कियान को खुद भी इस बात पर विश्वास नहीं हुआ.
कियान के इस वीडियो के सामने आने के बाद टिकटॉकर्स के रिएक्शन भी सामने आए हैं. एक शख्स ने लिखा कि वीडियो के सामने आने के बाद उसे दूसरे रिटेल स्टोर में नौकरी के लिए योग्य नहीं समझा जाएगा. एक और शख्स ने लिखा यही कारण है कि मैं वॉलमार्ट में आवेदन नहीं कर रहा हूं.
वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि जो लोग इंटरव्यू ले रहे थे उनको इस स्थिति को ठीक से संभालना चाहिए था. कुछ यूजर्स ने कियान को ट्रोल भी किया, एक यूजर ने लिखा- 'यह तो अच्छा रहा कि उन्होंने आपका समय नहीं बर्बाद किया, यह तो आपकी जीत है.'
वीडियो के कैप्शन में कियान ने लिखा कि नौकरी तो नहीं मिली, लेकिन इस पर उसे कोई पछतावा नहीं है. आमतौर पर रिटेल स्टोर में चोरी की घटनाओं से बचने के लिए RFID (radio frequency identification) तकनीक का उपयोग किया जाता है. कपड़ों में टैग लगे होने के कारण इससे चोरी की घटनाओं पर लगाम लग जाती है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










