
इंटरनेट ना रहने पर भी खोज पाएंगे चोरी हुआ Android फोन, इस फीचर में हो रहा है बड़ा बदलाव
AajTak
Phone Location Track: फोन खो जाने के बाद भी आप इसे ट्रैक कर सकते हैं. इसके लिए गूगल एक नए फीचर पर काम कर रहा है. iPhone जैसे फीचर की मदद से Android Phone को ट्रैक किया जा सकता है. यहां इसकी पूरी डिटेल्स बता रहे हैं.
Smartphone खो जाने के बाद सबसे बड़ी टेंशन इसको Track या खोजने की होती है. कई बार पुलिस में रिपोर्ट लिखवाने के बाद भी फोन नहीं मिल पाता है. इस मामले में iPhone को बेहतर समझा जाता है क्योंकि इसके इनबिल्ट फीचर से फोन के मिलने के चांसेज काफी ज्यादा होते हैं.
लेकिन, अब Google आईफोन की तरह ही एंड्रॉयड फोन के लिए भी ट्रैकिंग फीचर को जल्द जारी करने वाला है. इससे मोबाइल डेटा ऑफ होने पर भी लोकेशन की जानकारी मिलती रहेगी. प्ले सिस्टम के लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने ये जानकारी दी है.
XDA डेवलपर के अनुसार, गूगल ने बताया कि Find My Device के साथ नई प्राइवेसी सेंट्रिक फ्रेमवर्क को यूज किया जा रहा है. इससे आखिरी मिली लोकेशन के बारे में अलर्ट किया जाएगा. ये कंपनी का Find My Device फीचर को लेकर बड़ा संकेत हो सकता है.
खोए हुए फोन को खोजने में करता है मदद
आपको बता दें कि गूगल के पास पहले Find My Device ऐप है जो यूजर्स को एंड्रॉयड फोन या टैबलेट लोकेट करने में मदद करता है. इसकी मदद से यूजर्स अपने डिवाइस को खोजने के अलावा उसे लॉक या एरेज भी कर सकते हैं. खोए हुए एंड्रॉयड डिवाइस को खोजने में मदद के लिए गूगल कुछ जरूरी जानकारी कलेक्ट करता है.
हालांकि, इसमें एक खामी है. इंटरनेट से मोबाइल नहीं कनेक्ट करने पर आपको खोए हुए डिवाइस की जानकारी नहीं मिलेगी. लेकिन, नए अपडेट के बाद इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. गूगल अपडेट पैच नोट से साफ हो जाता है कि इस फीचर के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










