
इंजेक्शन लगने के बाद प्रेग्नेंट महिला की बिगड़ी तबीयत, कुछ देर में मौत, जमकर हंगामा
AajTak
बिहार के कटिहार में महिला कॉलेज रोड स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई प्रसूता की मौत पर आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. जिसके बाद डॉक्टर व नर्सिंग होम के कर्मी क्लीनिक छोड़कर फरार हो गए. मृतका के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के मौजूद ना होने पर बिना डिग्री वाले एक कर्मी ने मृतका को कई इंजेक्शन लगाए, जिससे उसकी मौत हो गई.
बिहार के कटिहार जिले में प्रसव के लिए भर्ती करवाई गई महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम में जमकर हंगामा हुआ. मामला महिला कॉलेज रोड स्थित एक नर्सिंग होम का है. मृतका के परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा करने के साथ-साथ एक कर्मचारी के साथ मारपीट भी की. हंगामे के बीच डॉक्टर और कर्मचारी वहां से भाग गए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










