
इंजीनियर हुए फेल, मुस्लिम मिस्त्री ने स्थापित करवाया डेढ़ टन का शिवलिंग, बोले- ये तो पुण्य का काम है
AajTak
एक मुस्लिम मिस्त्री के शानदार आइडिया ने वो कमाल कर दिखाया जो बड़े बड़े इंजीनियर नहीं कर पाए. दरअसल, मंदसौर के प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में सहस्त्रेश्वर महादेव की प्रतिमा स्थापित की जा रही थी, जिसके लिए कई इंजीनियर्स को बुलाया गया.
मध्य प्रदेश के मंदसौर में विश्व विख्यात अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर है. यहां पर सहस्त्रेश्वर महादेव की प्रतिमा स्थापित की जा रही है. इस शिवलिंग की गोलाई और लंबाई 6.50 फीट बताई जा रही है. शिव के इस नए स्वरूप को जलाधारी यानी जिलहरी में क्रेन की मदद से स्थापित किया जाना था. इसके लिए बकायदा क्रेन की मदद ली जानी थी. प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी, पीएचई, जिला पंचायत सहित सभी विभागों के इंजीनियर्स को बुलाया. लेकिन कोई नहीं बता पाया कि इस शिवलिंग को जिलहरी पर कैसे उतारा जाए. इसके बाद शिवलिंग को मंदिर में स्थापित करने का जिम्मा एक मुस्लिम मिस्त्री ने लिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










