
इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ किसान बना शख्स, स्ट्रॉबेरी की खेती से कमा रहा लाखों
AajTak
पठानकोट के रमन सलारिया पहले इंजीनियर थे, फिर अचानक नौकरी छोड़कर वह खेती-किसानी करने लगे. पहले 3 साल तक उन्होंने ड्रैगन फ्रूट की खेती की. बढिया मुनाफा हुआ. इसके बाद उन्होंने स्ट्राबेरी की खेती की शुरुआत की. अब इससे भी वह अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं.
पठानकोट के जंगला भवानी गांव का एक युवा लोगों के लिए मिसाल बना हुआ है. कभी इंजीनियर रहे रमन सलारिया आज स्ट्रॉबेरी की खेती से लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं. इसमें बागवानी विभाग भी उनकी मदद कर रहा है. रमन खेतों में ही स्ट्रॉबेरी की पैकिंग करते हैं. इसके बाद पठानकोट के साथ-साथ आसपास की कई मंडियों में भेज देते हैं.
इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ करने लगे खेती-किसानी
पठानकोट के रमन सलारिया पहले इंजीनियर थे. अचानक नौकरी छोड़कर वह खेती-किसानी करने लगे. पहले 3 साल तक उन्होंने ड्रैगन फ्रूट की खेती की. इसमें उन्हें काफी बढ़िया मुनाफा हुआ. इसके बाद उन्होंने स्ट्राबेरी की खेती की शुरुआत की. ड्रिप इरिगेशन की तकनीक अपनाई. रमन को एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती करने में 4 से 5 लाख रुपये की लागत आई. सारा खर्च निकाल कर वह तकरीबन ढ़ाई लाख रुपये तक तक मुनाफा कमा रहे हैं.
अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं रमन सलारिया ने बताते हैं कि रोजाना स्ट्रॉबरी के फल को तोड़ा जाता है. पैक किया जाता है. इसकी खपत मंडियों में हो जाती है. उनके खेत में उगाए गए स्ट्रॉबेरी के फल का जो साइज़ और कलर मिल रहा है मंडियों में कहीं नजर नहीं आता है. फिलहाल दूसरे किसानों को भी इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा हूं.
बागवानी विभाग कर रहा है मदद
बागवानी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रमन सलारिया की ओर से बढ़िया प्रयास किया जा रहा है. वह दूसरे किसानों को भी स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं. पहले ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की, अब अब स्ट्रॉबेरी की खेती से बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं. बागवानी विभाग द्वारा उनकी हर तरीके से मदद की जा रही है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









