
इंग्लैंड में बच्चों को बताया जाएगा- कैसे करें 'फेक न्यूज की पहचान', सेलेबस में शामिल होगा कोर्स
AajTak
इंग्लैंड सरकार ने स्कूल सेलेबस में सितंबर 2028 से फेक न्यूज़ की पढ़ाई को अनिवार्य करने की बात कहीहै. यह बदलाव छात्रों में डिजिटल दक्षता और विवेकशील सोच को प्राथमिकता देता है.
इंग्लैंड में सरकार ने तय किया है कि अब स्कूलों में फेक न्यूज को पहचानने की पढ़ाई करवाई जाएगी. सेलेबस में इस विषय को सितंबर 2028 से शामिल किया जाएगा. सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, हर स्कूल छात्र को फेक न्यूज़ और भ्रामक जानकारी को पहचानने की ट्रेनिंग दी जाएगी. सरकार के अनुसार, सेलेबस में यह चैप्टर डिजिटल समय में बच्चों को आवश्यक समझ और कौशल उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है.
इस कोर्स में बच्चों की डिजिटल समझ, वित्तीय साक्षरता और संवाद कौशल में बढ़ावा किया जाएगा. शिक्षा सचिव ब्रिजेट फिलिप्सन ने कहा, 'पढ़ाई के बुनियादी हिस्सों से आगे, फेक न्यूज़ की चुनौती भी हमारे सामने है. प्लान फॉर चेंज के तहत यह बड़ा सुधार आने वाले वक्त के लिए बच्चों को तैयार करेगा. वे वह जानकारी और हुनर पाएंगे, जिनकी उन्हें इस तेजी से बदलती दुनिया में ज़रूरत है.'
परीक्षा व्यवस्था में संशोधन
पाठ्यक्रम के बदलाव के साथ, परीक्षाओं का भार 10 प्रतिशत घटाने की सिफारिश भी की गई है. 2027 के शुरुआती महीनों तक नई पाठ्यसंहिता तैयार हो जाएगी. शिक्षा सचिव के मुताबिक, 'राष्ट्रीय पाठ्यक्रम को बदले एक दशक से ज़्यादा बीत चुका है, आज के समय की जरूरतों के अनुरूप युवाओं को सक्षम बनाना जरूरी है, जिससे वे आने वाले जीवन में नए रास्तों को आज़मा सकें.'
छात्रों के लिए नया विषय: फेक न्यूज़ की पहचान
अब डिजिटल मंचों पर फैलने वाली गलत जानकारी की छानबीन करना भी शिक्षण का हिस्सा बनेगा. करिकुलम एंड असेसमेंट रिव्यू की सिफारिश के अनुरूप यह संशोधन किया गया है. इसका लक्ष्य, छात्रों की अकादमिक और पेशेवर दोनों तैयारियों को बल देना है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











