
आ रही Flipkart Sale, Samsung के इन फोन पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
AajTak
Flipkart BIG Saving Days सेल की शुरुआत 3 मई से होने जा रही है. इस सेल के दौरान कई प्रोडक्ट को सस्ते में खरीदा जा सकेगा. इस सेल में सैमसंग के हैंडसेट भी सस्ते में मिलेंगे. Samsung Galaxy S23 और Samsung Galaxy S23 FE पर मिलने वाले डिस्काउंट का खुलासा हो गया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Flipkart पर अपकमिंग सेल का ऐलान हो गया है, जिसका नाम Flipkart BIG Saving Days है. यह सेल 3 मई से शुरू होगी और 9 मई तक चलेगी. इस सेल के दौरान के दौरान बैंक ऑफर्स और कई अच्छे डिस्काउंट का फायदा उठा जा सकेगा. सैमसंग के कुछ फोन पर डिस्काउंट की जानकारी मिली है. आइए उसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Flipkart की इस सेल में सैमसंग के कुछ मोबाइल का डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट पर अपकमिंग सेल के लिए एक माइक्रोसाइट तैयार की है. इसमें कुछ डिस्काउंट, ऑफर्स और बैंक ऑफर्स आदि की जानकारी मिली है. साथ ही यहां Samsung के Galaxy S23 और Galaxy S23 FE स्मार्टफोन को डिस्काउंट मिलेगा.
Flipkart पर Galaxy S23 को 44,999 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकेगा और Galaxy S23 FE को 39,999 रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा. ऐसे में यह सैमसंग का Galaxy AI फीचर वाला सबसे किफायती स्मार्टफोन साबित होगा. ये फोन प्रीमियम फीचर्स जैसे IP68 रेटिंग, वायरलेस चार्जिंग और मेटेल ग्लास मिलता है. फ्लिपकार्ट की इस कीमत में सभी बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट आदि को शामिल किया है.
यह भी पढ़ें: कब लॉन्च होंगे Samsung ने लेटेस्ट फोल्डिंग फोन्स? लीक हुईं Galaxy Z सीरीज की डिटेल्स
Samsung Galaxy S23 को साल 2023 में लॉन्च किया था और उस दौरान इसकी शुरुआती कीमत 74,999 रुपये थी और Galaxy S23 FE को बीते साल के लास्ट में किया था और इसकी कीमत 49,999 रुपये है. सैमसंग ने हाल ही में दोनों ही हैंडसेट के लिए OneUI 6.1 का अपडेट रोलआउट जारी किया था, जिसकी मदद से इन फोन को Galaxy AI और गूगल सर्कल सर्च आदि दिए थे.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A25 5G हुआ सस्ता, इतने हजार रुपये कम हुई कीमत, जानिए डिटेल्स

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










