
आ रहा है 1 अप्रैल, बदल जाएंगे आपकी जेब से जुड़े ये नियम!
AajTak
देश में पहली अप्रैल नए वित्त वर्ष का आगाज होता है. इसलिए हर साल सीधे आपकी जेब से जुड़े टैक्स, सैलरी और सेविंग से जुड़े नियमों में कई बदलाव होते हैं. जानें इस बार क्या-क्या बदल रहा है...
देश में आजादी की 75वीं जयंती पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ शुरू हो चुका है. इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने बजट भाषण में देश के बुजुर्गों को इसकी सौगात दे चुकी हैं. अब देश में 75 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आयकर रिटर्न दाखिल करने से आजादी होगी. ऐसे बुजुर्ग जो पेंशन या ब्याज से पैसा कमाते हैं, उन्हें अब आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करना होगा. आयकर रिटर्न दाखिल करने से ये छूट केवल तब मिलेगी जब ब्याज की आय उसी बैंक में अर्जित की जाती हो जिसमें पेशन आती हो. (Photo:File) देश में एक अप्रैल से नई वेतन संहिता लागू हो रही है. इसके चलते आपके कुल वेतन का 50% अब मूल वेतन होगा, जिसकी वजह से पीएफ में आपका अंशदान बढ़ेगा और इससे आपकी इन हैंड सैलरी कम हो सकती है. वैसे अगर आपका नियोक्ता चाहे तो इसके बदले में आपका सीटीसी भी बढ़ा सकता है. (Photo:File) सरकार ने एक बड़ा बदलाव पीएफ में जमा की जाने वाली बचत के लिए किया है. अब पीएफ में सालाना 5 लाख रुपये से अधिक बचत करने वालों को ब्याज से होनी वाली आय पर कर देना होगा. उनकी 5 लाख से ऊपर जो भी बचत होगी उससे ब्याज की आय पर कर लगेगा. 5 लाख तक की छूट सिर्फ उन लोगों के लिए है जिनके पीएफ में एम्प्लॉयर का कोई योगदान नहीं है.(Photo:File)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










