
आ गया आजतक का ई-पेपर, डिजिटल न्यूज की दुनिया में नया अध्याय
AajTak
पत्रकारिता में विश्वसनीयता के पर्याय, आजतक ने डिजिटल दुनिया में एक नया अध्याय शुरू कर दिया है. अब पाठकों के लिए पेश है आजतक ई-पेपर! यह पारंपरिक अखबार पढ़ने के अनुभव को डिजिटल तकनीक के साथ जोड़ता है, जिससे आप देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर को अपने मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर पर कभी भी, कहीं भी पढ़ सकेंगे.
भारतीय पत्रकारिता और विश्वसनीय समाचार का पर्याय बन चुका आजतक, अब डिजिटल पाठकों के लिए एक नया तोहफा लेकर आ रहा है- आजतक ई-पेपर. यह सिर्फ अखबार का डिजिटल रूप नहीं होगा, बल्कि एक ऐसा माध्यम बनेगा जो सभी पाठकों को खबरों के साथ सीधे जोड़ देगा, उन्हें पढ़ने का एक बिल्कुल नया और समृद्ध अनुभव प्रदान करेगा.
आज के तेज-तर्रार दौर में, जब हर हाथ में स्मार्टफोन है और जानकारी एक क्लिक की दूरी पर, आजतक ई-पेपर समय की मांग और पाठकों की सुविधा का सटीक मिश्रण है. यह उन पाठकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प होगा जो अखबार पढ़ने की पारंपरिक आदत से जुड़े रहना चाहते हैं, लेकिन डिजिटल युग की गति और पहुंच का लाभ भी उठाना चाहते हैं.
क्या होगा खास?
यह ई-पेपर आजतक की गहन पत्रकारिता, निष्पक्ष विश्लेषण और विश्वसनीय रिपोर्टिंग की विरासत को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लेकर आएगा. पाठकों को प्रिंट अखबार जैसा ही लेआउट, डिजाइन और पन्नों को पलटने का एहसास मिलेगा, लेकिन साथ ही मिलेगा डिजिटल माध्यम का लचीलापन. आप इस अखबार पर तस्वीरें और वीडियो भी देख पाएंगे, हर खबर को क्लिक कर उसकी तह में भी जा सकते हैं. साथ ही साथ अपने साथियों को आसानी से आप सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर अखबार की खबर को शेयर कर सकते हैं.
कहीं भी, कभी भी पहुंच: आप देश-विदेश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और लाइफस्टाइल की हर बड़ी खबर को अपने फोन, टैबलेट या कंप्यूटर पर तुरंत पढ़ सकेंगे.
इंटरैक्टिव अनुभव: इसमें हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें और बेहतर पठनीयता के लिए जूम करने की सुविधा मिलेगी, साथ ही वीडियो और तस्वीरों का भी अनुभव ले पाएंगे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







