
आ गए Google Pay पर नए फीचर्स, अब बदल जाएगा मोबाइल पेमेंट का एक्सपीरियंस
AajTak
Google ने अपने पेमेंट ऐप Google Pay में नए फीचर्स को शामिल किया है. इन नए फीचर्स का ऐलान कंपनी ने Global Fintech Fest (GFF) इवेंट के दौरान किया है. Google ने बताया कि वह यूजर्स की जरूरत के लिए नए फीचर्स ला रहा है, जिससे नेक्स्ट लेवल यूजर्स एक्सपीरियंस मिलेगा. नए फीचर्स में UPI Circle, UPI Vouchers Clickpay QR scan और UPI Lite के लिए ऑटोपे का फीचर दिया है. आइए एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं.
Google Pay भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पेमेंट ऐप्स में से एक है. Google ने अपने इस पेमेंट ऐप में कुछ नए फीचर्स को शामिल करने का ऐलान किया है. इसमें UPI सर्किल, UPI वाउचर, क्लिकपे क्यूआर और कई अन्य नए फीचर्स शामिल हैं. ये सभी फीचर्स इस साल के अंत तक सभी को मिल सकते हैं.
Gooogle Pay के इन लेटेस्ट फीचर्स की मदद से यूजर्स को ऑनलाइन पेमेंट का नया एक्सपीरियंस मिलेगा. UPI Circle आपके करीबी लोगों को उनके बैंक खाते को लिंक किए बिना डिजिटल भुगतान करने में मदद करता है. यह उन लोगों के लिए काफी फायदे का सौदा है, डिजिटल पेमेंट करने से हिचकिचाते हैं.
Google के लेटेस्ट फीचर्स क्लिकपे क्यूआर है. Google ने इसे NPCI भारत बिल पे के साथ मिलकर तैयार किया है. इससे यूजर्स अपने बिल का भुगतान बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए आपको Google Pay App से किसी भी बिलर द्वारा जनरेट किए गए क्लिकपे क्यूआर को स्कैन करना होगा. इससे आपको बिल की लेटेस्ट जानकारी मिल जाएगी.
UPI Vouchers एक तरह के डिजिटल प्रीपेड कार्ड होते हैं, जिन्हें आप किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर कर सकते हैं. इन वाउचर्स का इस्तेमाल किसी भी UPI पेमेंट के लिए किया जा सकता है और इसके लिए रिसीवर को अपने UPI को किसी भी बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: Google Chrome यूजर्स को सरकारी एजेंसी की वॉर्निंग, तुरंत करें ये काम
Google Pay में पेमेंट को सिंपल बनाने के लिए RuPay cards के लिए Tap & Pay को रोलआउट किया है. इसके लिए यूजर्स को अपना Tap & Pay कार्ड Google Pay में शामिल करना होगा. इसके बाद सिर्फ पेमेंट मशीन पर मोबाइल को टच करके पेमेंट की जा सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










