
'आस्तीन के सांपों से रहें सचेत', ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में आकर बोले दिग्विजय सिंह
AajTak
MP Politics: दिग्विजय सिंह ने यह बयान ग्वालियर में आकर दिया है, इसलिए उनके बयान के मायने निकाले जा रहे हैं. हालांकि, कांग्रेस नेता ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन बिना नाम लिए ही इशारों में बीजेपी नेता को आस्तीन का सांप का बता दिया.
मध्य प्रदेश में अब भले ही चुनावी माहौल न हो, लेकिन राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है. गाहे-बगाहे अपने विपक्षियों पर राजनेता निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं. ऐसा ही कुछ शुक्रवार को ग्वालियर में देखने को मिला. जब सिंधिया के गढ़ में पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से कह दिया कि आस्तीन के सांपों से सचेत रहें.
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शुक्रवार को ग्वालियर में मौजूद थे. वे भिंड के लहार में कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे. भिंड जाने से पहले उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.
ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित एक होटल में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते वक्त दिग्विजय सिंह ने ऐसी बात कह दी, जिसे लेकर हड़कंप मच गया है. दिग्विजय सिंह जब अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे तो बोले- ''आज आदिवासी दिवस है और नाग पंचमी भी है, आज नाग की पूजा करें लेकिन आस्तीन के सांपों से सचेत रहें.''
दिग्विजय सिंह ने यह बयान ग्वालियर में आकर दिया है, इसलिए उनके बयान के मायने निकाले जा रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि शायद कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है.
जब सिंधिया कांग्रेस में थे, तब भी दिग्विजय सिंह बिना नाम लिए बयानबाजी करते रहते थे, लेकिन अब सिंधिया बीजेपी में पहुंच गए हैं. ग्वालियर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने उनका नाम तो नहीं लिया, लेकिन बिना नाम लिए ही इशारों में आस्तीन का सांप बता दिया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









