
आसमान से विमान का विंग टूटकर सड़क पर गिरा, पायलट ने आराम से की लैंडिंग, नीचे उतरने पर चला पता
AajTak
अमेरिका में एक कार के सामने अचानक आसमान से लोहे का एक बड़ा सा प्लेट जैसा कुछ गिरा. वो इतना धारदार था कि उसकी चपेट में आने से कार या इंसान कुछ भी कट सकता था. बाद में पता चला कि ये विमान के पंख का टुकड़ा था.
आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे एक विमान के पंख का टुकड़ा टूटकर नीचे सड़क पर आ गिरा. सौभाग्य से इसकी चपेट में सड़क पर चल रहा कोई इंसान या वाहन नहीं आया. इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण लोहे का ये फ्लैप किसी भी व्यक्ति या गाड़ी को गाजर-मूली की तरह काट सकता था.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की सुबह डेल्टा विमान के पंख का एक टुकड़ा उड़ान के दौरान अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना के एक ड्राइववे पर आ गिरा. इसके बावजूद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई और पायलट को नीचे आने के बाद इसका पता चल पाया.
बोइंग विमान के पंख का टुकड़ा गिरा डेल्टा के प्रवक्ता के अनुसार, रैले के आवासीय क्षेत्र में पाया गया यह विंग का फ्लैप अटलांटा से रैले-डरहम इंटरनेशनल हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले बोइंग 737 विमान से टूटकर गिरा था. यह विमान जॉर्जिया में आए तूफान के कारण मंगलवार शाम को विलंबित हो गया था.
फ्लैप अलग होने के बाद भी हुई सुरक्षित लैंडिंग प्रवक्ता ने बताया कि विमान के बाएं पंख से एक फ्लैप, स्पष्ट रूप से अलग हो गया था. हालांकि, इसकी वजह से रैले-डरहम में विमान की सुरक्षित लैंडिंग में कोई बाधा नहीं आई. यह टुकड़ा ड्राइववे के बीच में एक कार से कुछ ही गज की दूरी पर गिरा था.
जमीन पर उतरने के बाद पायलट को पता चला उस विमान में 109 यात्री सवार थे. इनकी देखभाल कर रहे छह चालक दल के सदस्यों को तब तक इस बात का अहसास नहीं हुआ, जबतक वो नीचे जमीन पर नहीं उतर गए. रात करीब 1:15 बजे विमान सुरक्षित लैंड कर गया था.
घटना की हो रही जांच प्रवक्ता ने बताया कि विमान के सुरक्षित रूप से उतरने के बाद, यह देखा गया कि बाएं पंख के पीछे के किनारे का फ्लैप अपनी जगह पर नहीं था. डेल्टा इसे बरामद करने का प्रयास कर रहा है और जांच में सहयोग भी करेगा. क्योंकि सुरक्षा से ज़्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










