
आसमान से गिरी बिजली, चार बच्चों की मौत, एक बच्ची घायल
AajTak
झारखंड के गांव में चार बच्चों की मौत आसमानी बिजली की चपेट में आने से हो गई. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है. एक बच्ची भी इस घटना में झुलस गई है.
झारखंड के साहिबगंज जिले में दर्दनाक घटना हुई है. आसमानी बिजली गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई. जबकि एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया. उसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से गांव में शोक पसरा हुआ है. सामने आया है कि दो बच्चे एक ही परिवार के थे. मरने वालों में एक बच्ची भी शामिल है.
दरअसल, घटना राधानगर थाना क्षेत्र के बाबू टोला गांव की है. गांव के रहने वाले हुमायूं शेख के तीन बच्चे 14 साल आयशा खातून, नजरुल इस्लाम (7), नास्नारा खातुन (6) घर से बाहर मौजूद थे. उनके साथ ही गांव के रहने वाले अशराफुल शेख का 6 साल का बेटा जाहिद आलम और मेहबूब आलम का 10 साल का बेटा तौकीर आलम घर से बाहर थे.
दोपहर के वक्त गांव में मौसम में बदलाव हुआ था. इस दौरान तेज हवा चल रही थी और आसमान में बिजली कड़क रही थी. इस दौरान आसमानी बिजली इन बच्चों पर आ गिरी. नतीजतन, चार बच्चों की मौत हो गई और 6 साल की नास्नारा खातुन झुलस गई.
यह भी पढ़ें... आसमानी बिजली ने युवक पर मारा 'झपट्टा'... सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला Video
गांव में मच गई चीख-पुकार
घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई. नास्नारा को इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.









