
आसमान में उड़ते रहस्यमय ड्रोन और खौफ में जीते लोग... यूपी में सन्नाटे को तोड़ती इस 'अफवाह' ने मचाई दहशत
AajTak
यूपी के कई जिलों में रात के सन्नाटे को तोड़ती एक अफवाह ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. मुजफ्फरनगर से लेकर अयोध्या तक लोग मान बैठे हैं कि आसमान में उड़ते ड्रोन से उनके घरों की रेकी हो रही है. चोरी की साजिश रची जा रही है. अफवाह इतनी हावी है कि बेगुनाह लोग भीड़ का शिकार बन रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के आसमान में आखिर रात के अंधेरे में रहस्यमयी ड्रोन कौन उड़ा रहा है? ये सवाल पूरे प्रदेश में दहशत बन गया है. मुजफ्फरनगर, कानपुर, कन्नौज, बांदा, संतकबीर नगर और अयोध्या... प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लोग रातभर जागकर गश्त कर रहे हैं. गांव-गांव में माहौल ऐसा है मानो कोई चोरों और डकैतों का कोई बड़ा गिरोह की दस्तक देने वाला है.
लोगों का आरोप है कि ड्रोन से उनके घरों की रेकी हो रही है. इतना ही नहीं उनका यह भी मानना है कि रात में उड़ने वाले ये ड्रोन चोरी और लूट की साजिश का हिस्सा हैं. गांव के लोग हथियार, डंडे और लाठियां लेकर रातभर चौकसी कर रहे हैं. पुलिस लगातार चौपाल लगाकर समझा रही है कि ये सब झूठी अफवाह है, लेकिन डर इतना गहरा बैठ चुका है कि लोग मानने को तैयार नहीं.
कानपुर का हाल तो और भी गंभीर है. यहां रात होते ही लोग टोलियों में इकट्ठा हो जाते हैं. गांव के चौक-चौराहे पर लोग 'ड्रोन चोर' पकड़ने की तैयारी में घूमते हैं. कई बार मामूली बहस भी हिंसा में बदल जाती है. पुलिस आती है, भीड़ को समझाती है, लोग मान भी जाते हैं. लेकिन अगले ही दिन वही ड्रामा फिर शुरू हो जाता है. इस दौरान कई निर्दोष लोग उनके शिकार बन जाते हैं.
बेगुनाह लोगों को चोर समझकर पीटा गया
पिछले 20 दिनों में आधा दर्जन ऐसी घटनाएं हुई हैं. बेगुनाह लोगों को चोर समझकर पीटा गया. कानपुर में एक युवक को बेकसूर होते हुए भी चोर समझकर ग्रामीणों ने बेरहमी से पीट दिया. कन्नौज में भीड़ ने एक नौजवान को घेरकर मारपीट की, जबकि उसका चोरी से कोई लेना-देना नहीं था. हद तो तब हुई जब एक थाना क्षेत्र में गूगल की टीम सर्वे करने पहुंची थी. ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










