
आसनसोल भगदड़: शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने पर रोक, SC ने कहा- कलकत्ता HC में करें अपील
AajTak
आसनसोल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में हुई भगदड़ मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को एफआईआर दर्ज करने से रोक लगा दी है. इसको लेकर राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. इस पर कोर्ट ने कहा कि इस मामले में हाई कोर्ट में अपील की जाए.
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में हुई भगदड़ मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को एफआईआर दर्ज करने से रोक लगा दी है. इसको लेकर राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. इस पर शीर्ष अदालत ने कहा कि इसे कलकत्ता हाई कोर्ट से सामने मेंशन किया जाए.
राज्य सरकार की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले का उल्लेख सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अदालत में करते हुए कहा कि मुफ्त कंबल बांटने के दौरान मची भगदड़ में लोगों के मारे जाने पर एफआईआर दर्ज करना चाहते हैं लेकिन राज्य सरकार को मना कर दिया गया है. कलकत्ता हाई कोर्ट की एकल जज पीठ ने भविष्य में इस मामले में कोई और एफआईआर दर्ज करने पर रोक लगा दी है. ये ब्लैंकेट स्टे है. हमें एफआईआर दर्ज कराने की आजादी है.
इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि अगर रोक लगाने वाले एकल जज आज कोर्ट में नहीं हैं तो हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पास जाएं. चीफ जस्टिस किसी जज को असाइन कर देंगे. इसके बाद राज्य सरकार ने याचिका वापस ले ली.
दरअसल 8 दिसंबर को कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ दर्ज कुल 17 मुकदमों पर रोक लगाते हुए फैसला दिया था कि बिना कोर्ट की इजाजत के अधिकारी के खिलाफ राज्य सरकार कोई मुकदमा दर्ज नहीं करेगी. हाई कोर्ट के इसी फैसले के खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट आई थी और हाई कोर्ट के आदेश को रद्द करने की मांग की थी.
क्या था पूरा मामला?
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बुधवार शाम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई. जानकारी के मुताबिक, भगदड़ की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. घटना उस समय हुई, जब शुभेंदु अधिकारी अपना भाषण खत्म कर कार्यक्रम स्थल से चले गए. इस कार्यक्रम का आयोजन आसनसोल के पूर्व मेयर और बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी ने किया था. घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुभेंदु अधिकारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







