
आश्रम फ्लाइओवर: दिल्ली में जाम से राहत नहीं, आने वाले समय में और बढ़ सकती हैं मुसीबतें
AajTak
आश्रम फ्लाइओवर को डीएनडी फ्लाइओवर से जोड़ा जा रहा है. इसके लिए आश्रम फ्लाइओवर पर 1 तारीख से निर्माण कार्य शुरू किया गया है. इसके चलते नोएडा दिल्ली रूट पर हर रोज भीषण जाम लग रहा है. लोग 2-2 घंटे तक जाम में फंस रहे हैं. AIIMS और मूलचंद जाने वाली सड़कों पर भी भीषण जाम लग रहा है.
आश्रम फ्लाइओवर के बंद होने के चलते राजधानी दिल्ली इन दिनों जाम की समस्या से जूझ रही है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में स्थिति और खराब हो सकती है. दरअसल, दिल्ली में आश्रम फ्लाइओवर पर चल रहे निर्माण कार्य के बीच आने वाले दिनों में अन्य सड़कों पर रिपेयर और कंस्ट्रक्शन का काम शुरू होना है. पूर्वी दिल्ली में आनंद विहार में 6 लेन का फ्लाइओवर का निर्माण शुरू हो चुका है. तो वहीं चिराग दिल्ली फ्लाइओवर और द्वारका अंडरपास पर भी काम की योजना है. ऐसे में दिल्लीवासियों के लिए ट्रैफिक के लिहाज से आने वाले दिनों में और दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
दरअसल, आश्रम फ्लाइओवर को डीएनडी फ्लाइओवर से जोड़ा जा रहा है. इसके लिए आश्रम फ्लाइओवर पर 1 तारीख से निर्माण कार्य शुरू किया गया है. इसके चलते नोएडा दिल्ली रूट पर हर रोज भीषण जाम लग रहा है. लोग 2-2 घंटे तक जाम में फंस रहे हैं. AIIMS और मूलचंद जाने वाली सड़कों पर भी भीषण जाम लग रहा है. रिंग रोड और मथुरा रोड भी भारी ट्रैफिक डायवर्ट हुआ है. फ्लाइओवर पर निर्माण कार्य 45 दिन चलेगा.
और बिगड़ सकती है स्थिति
आश्रम फ्लाइओवर पर निर्माण कार्य के चलते लग रहे जाम के बीच द्वारका अंडरपास और चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के बंद होने से राजधानी में यातायात और प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. द्वारका अंडरपास पर ड्रेनेज सिस्टम का काम चल रहा है. इसके मंगलवार तक बंद रहने की उम्मीद है. द्वारका अंडरपास को बंद करने के कारण, द्वारका, द्वारका फ्लाईओवर, पालम, धौला कुआँ, मोती बाग, आईजीआई हवाई अड्डे, गुड़गांव और एम्स को जोड़ने वाली सड़कों पर ट्रैफिक जाम देखा गया. वहीं चिराग दिल्ली फ्लाइओवर के गणतंत्र दिवस के बाद से बंद होने की संभावना है. एक्सपेंशन जॉइंट्स को मजबूत करने के लिए फ्लाइओवर पर काम होना है.
लोक निर्माण विभाग बाहरी रिंग रोड पर चिराग दिल्ली फ्लाइओवर की मरम्मत करने की योजना बना रहा है. इससे दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आसपास यातायात प्रभावित होने की संभावना है. चिराग फ्लाइओवर साउथ एक्सटेंशन, एम्स, मालवीय नगर, बीआरटी कॉरिडोर और सावित्री सिनेमा को जोड़ता है. पहले यहां काम सोमवार से शुरू होना था. लेकिन अब इसे गणतंत्र दिवस के बाद से शुरू किया जाएगा. करीब 45 दिन तक यह काम चलेगा.
अप्सरा बॉर्डर और आनंद विहार के बीच साल के अंत तक चलेगा काम

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







