
आवारा कुत्तों का कहर... बच्ची पर झुंड ने किया अटैक, छात्रा का चेहरा नोच डाला… तीन राज्यों के दिल दहला देने वाले वीडियो
AajTak
रात का सन्नाटा हो या दिन का उजाला- आवारा कुत्तों का खौफ अब हर जगह लोगों की रूह कंपाने लगा है. कानपुर, खरगोन और पुणे से जो घटनाएं सामने आई हैं, उन्हें देखकर समझा जा सकता है कि कुत्तों का आतंक इंसानी जिंदगी पर भारी पड़ रहा है. तीन राज्यों की ये घटनाएं अलग-अलग जगहों की जरूर हैं, लेकिन कहानी एक ही है.
देश के कई शहरों में आवारा कुत्तों का कहर देखने को मिला है. तीन अलग-अलग राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से सामने आए खौफनाक वीडियो रूह कंपा देने वाले हैं. कानपुर में एक बीबीए छात्रा के चेहरे पर 17 टांके लगाने पड़े, खरगोन में 10 साल की मासूम पर झुंड टूट पड़ा और पुणे में एक युवक पर कुत्तों ने अटैक कर दिया. इन हमलों से लोगों में डर बैठ गया है. सड़क पर निकलो तो आवारा कुत्तों का खौफ आपका पीछा करता है. कानपुर में लड़की का चेहरा बिगड़ा, खरगोन में बच्ची की जान जाते-जाते बची और पुणे में युवक का हाथ लहूलुहान हो गया. सवाल अब ये है कि इसका ठोस समाधान क्या है?
कानपुर में छात्रा का गाल नोचा, 17 टांके लगे
20 अगस्त की दोपहर... कानपुर की 21 वर्षीय वैष्णवी साहू, बीबीए फाइनल ईयर की छात्रा, रोज की तरह कॉलेज से घर लौट रही थी. घर से कुछ ही कदम दूर थी कि मोहल्ले के मुधवन पार्क के पास अचानक तीन आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े. कुछ ही सेकंड में कुत्तों ने उसे सड़क पर गिरा दिया. उसके गाल का मांस नोचकर दो हिस्सों में कर दिया. खून की धार बह निकली.
यहां देखें Video
नाक पर गहरी चोट और पूरे शरीर पर काटने के निशान... लड़की की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्तों को भगाया. छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों को उसके चेहरे पर 17 टांके लगाने पड़े. अब वैष्णवी न तो ठीक से खा पा रही है और न बोल पा रही है. उसका परिवार आज भी दहशत में है और प्रशासन से गुहार लगा रहा है- कुछ कीजिए, वरना कल किसी और के साथ ऐसा हो सकता है.
खरगोन की मासूम बची तो सही, पर…

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








