
'आलीशान बिल्डिंग, स्विमिंग पूल...' सोशल मीडिया पर छाया स्कूल का विज्ञापन, VIDEO
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्कूल का क्रिएटिव विज्ञापन काफी वायरल हो रहा है. इसमें कुछ ऐसा है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं.
हाल में पंजाब के पटियाला के एक स्कूल का अनोखा विज्ञापन वायरल हुआ है. सोशल मीडिया पर स्कूल की ये अलग मार्केटिंग स्ट्रेटजी खूब चर्चाएं बटोर रही है. इस विज्ञापन को पुल्कित कोच्चर नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया.
'आलीशान बिल्डिंग, स्विमिंग पूल'
इस वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में तीन छात्र दिखाई दे रहे हैं, जो एक दूसरे की तरफ पीठ किए खड़े हैं. बैकग्राउंड में स्कूल के बारे में जानकारी देता एक पंजाबी रैप सॉन्ग चल रहा है और ये बच्चे लिप सिंक कर रहे हैं. इसके शब्द कुछ ऐसे हैं 'आलीशान बिल्डिंग, स्विमिंग पूल, म्यूजिक क्लास...'. वीडियो के नीचे स्कूल का नाम - 'प्ले वेज़ सीनियर सेकंडरी स्कूल' लिखा है.
रैप स्टाइल में विज्ञापन
ये पहली बार है जब किसी स्कूल ने रैप स्टाइल में विज्ञापन दिया हो. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'इस स्कूल एड को बार- बार देख रहा हूं, पंजाब में एक आम दिन'. वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से अब तर इस पर 81 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं कई लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं.
'मुझे भी इस स्कूल में पढ़ना है'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










