
आर्य समाज मंदिर में होने वाली शादियों पर क्यों उठे हैं सवाल, SC पहुंचा मामला
AajTak
Arya Samaj Mandir Marriage: आर्य समाज के मंदिरों में होने वाली शादियों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद सुप्रीम कोर्ट गया है, जिसमें हाईकोर्ट ने आर्य समाज सभा को स्पेशल मैरिज एक्ट के प्रावधान लागू करने को कहा था.
Arya Samaj Mandir Marriage: क्या आर्य समाज मंदिरों में होने वाली शादियों को स्पेशल मैरिज एक्ट का पालन करना होगा? इस पर अब सुप्रीम कोर्ट फैसला लेगा.
आर्य समाज मंदिर में होने वाली शादियों का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया. सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले पर भी रोक लगा दी है, जिसमें आर्य समाज मंदिरों को शादी कराते समय स्पेशल मैरिज एक्ट के प्रावधानों को लागू करने का आदेश दिया गया था.
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पिछले साल 17 दिसंबर को एक आदेश जारी किया था. इसमें हाईकोर्ट ने मध्य भारत आर्य प्रतिनिधि सभा को स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के प्रावधानों को लागू करने को कहा था. हाईकोर्ट के इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिस पर जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस ऋषिकेश रॉय की बेंच ने रोक लगा दी.
क्या है पूरा मामला?
- एक दंपति ने सुरक्षा की मांग करते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की. दंपति का दावा था कि उसने आर्य समाज के मंदिर में शादी की है. हालांकि, सभा का कहना था कि उस दंपति ने यहां शादी नहीं की.
- दंपति की याचिका पर 9 दिसंबर 2020 को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने आदेश पास किया. हाईकोर्ट ने आर्य समाज सभा को शादी की गाइडलाइन में स्पेशल मैरिज एक्ट के प्रावधानों को भी लागू करने का आदेश दिया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








