
आर्मी ऑफिसर बनकर लोगों को ठगने वाली महिला गिरफ्तार, हथियार और वर्दी सहित कई सामान ज़ब्त
AajTak
छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने वर्दी और हथियार के अलावा आरोपी महिला के पास से कई पुरस्कार, स्मृति चिन्ह, पदक और कार्यक्रमों के निमंत्रण पत्र भी बरामद किए, जिनमें उसे 'कैप्टन' कहा गया था.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस ने 48 वर्षीय एक महिला को हिरासत में लिया है. जो सेना अधिकारी बनकर लोगों को धोखा देती थी और उनके साथ ठगी करती थी. पुलिस ने उसके कब्जे से रक्षा वर्दी और हथियार बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
छत्रपति संभाजीनगर पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दौलताबाद पुलिस ने रुचिका जैन नाम की महिला को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने वर्दी और हथियार के अलावा उसके पास से कई पुरस्कार, स्मृति चिन्ह, पदक और कार्यक्रमों के निमंत्रण पत्र भी बरामद किए, जिनमें उसे 'कैप्टन' कहा गया था.
पुलिस अफसर ने आगे बताया कि पुलिस ने सेना की वर्दी, 'पैरा' लिखा एक बैज, तीन स्टार (रैंक दर्शाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं), एक नेम प्लेट, चार मेडल और सेना की वर्दी में उसकी तस्वीर बरामद की है. इसके अलावा, कई पुरस्कार, स्मृति चिन्ह और कार्यक्रमों के निमंत्रण पत्र जब्त किए हैं, जिनमें उसका नाम 'कैप्टन रुचिका जैन' लिखा था.
मामला दौलताबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है. थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के पास से एक एयर पिस्टल और एक एयर गन भी बरामद की गई है, जिस पर 'इसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है' लिखा है. उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच जारी है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








