
आर्थर रोड जेल में बंद Aryan Khan, शाहरुख के घर के बाहर जमा प्रशंसक, देखें क्या कहा
AajTak
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद हैं. शाहरुख 2 अक्टूबर के बाद से कहीं दिखाई नहीं दिए हैं. उनके घर के बाहर उनके चाहने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है. बॉलीवुड के तमाम सितारे और फिल्मकार इस मुश्किल घड़ी में शाहरुख का हौसला बढ़ाने में लगे हैं. फैन्स ने मन्नत के बाहर पोस्टर टांग रखे हैं. उन्हें शाहरुख की एक झलक का इंतजार है. फैन्स मन्नत के बाहर तस्वीरें खिंचवा रहे हैं, कह रहे हैं कि उनका बादशाह मुसीबत में है तो बादशाह के चाहने वाले उनके साथ हैं. उधर बॉलीवुड का एक गुट शाहरुख और आर्यन के पक्ष में आ खड़ा हुआ है. देखें ये रिपोर्ट.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










