
आराध्या बच्चन के नाम से बने फेक अकाउंट्स, मां ऐश्वर्या ने किया साफ, क्यों बोलीं- मेरे पोस्ट लाइक मत करो...
AajTak
ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में साफ किया कि उनकी बेटी आराध्या सोशल मीडिया पर नहीं है. उन्होंने डिजिटल दुनिया के शोर से दूर रहने, असल जिंदगी से जुड़ने और सोशल मीडिया डिटॉक्स की अहमियत पर भी जोर दिया.
ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं, जहां उन्होंने अपने करियर, सफर और कई मुद्दों पर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात पर भी सफाई दी कि उनकी बेटी आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर नहीं है. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन जो भी पेज आराध्या के नाम पर चल रहे हैं, वो उनके परिवार ने नहीं बनाए हैं और न ही वो उन्हें चलाते हैं.
सोशल मीडिया पर नहीं आराध्या
ऐश्वर्या ने फैंस का धन्यवाद किया, लेकिन साफ कहा कि इनमें से कोई भी अकाउंट उनकी बेटी का नहीं है. ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी 2007 में हुई थी और उनकी बेटी आराध्या का जन्म 2011 में हुआ.
ऐश्वर्या ने कहा- जो चीजें बाहर दिखती हैं, कभी-कभी लोग मान लेते हैं कि ये आराध्या की हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. कोई फैन होगा जिसने वो अकाउंट बनाया है. शायद उनसे, हमारे परिवार से, मुझसे प्यार के कारण ऐसा किया गया होगा. इसके लिए शुक्रिया, लेकिन वो अकाउंट उसकी नहीं है. आराध्या सोशल मीडिया पर नहीं है.
खुद भी इंटरनेट से दूर रहती हैं ऐश्वर्या
उन्होंने अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी के बारे में भी बताया कि वो इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल ज्यादातर पेशेवर काम, ब्रांड्स और कोलैबोरेशन के लिए करती हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि आज डिजिटल दुनिया का असर बहुत बढ़ गया है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











