
आराः वैक्सीन लेने के लिए बढ़-चढ़कर सामने आए युवा, केंद्र खुलते ही जुट गए थे सभी
ABP News
वैक्सीन लेने के दौरान लाइन में खड़े लोगों ने सोशल डिस्टेंशिंग का भी ख्याल रखा. अपनी बारी का इंतजार करते हुए टीका लिया. केंद्र पर पुलिस बल के साथ हॉस्पिटल के सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे जिन्होंने सबको सोशल डिस्टेंसिंग के साथ वैक्सीन लेने के लिए कहा.
आराः रविवार से बिहार में 18 वर्ष से 44 वर्ष के युवाओं को वैक्सीन दी जाने लगी है. पहले दिन ही बढ़-चढ़कर आरा में युवाओं ने इस अभियान में हिस्सा लिया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवाओं की भीड़ देखने को मिली. लोग टीकाकरण के लिए जागरूक दिखे यही वजह है कि यहां केंद्र के खुलते ही काफी संख्या में युवा पहुंच गए थे. इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा. उसके बाद अपनी बारी का इंतजार करते हुए टीका लिया. केंद्र पर पुलिस बल के साथ हॉस्पिटल के सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे जिन्होंने सबको सोशल डिस्टेंसिंग के साथ वैक्सीन लेने के लिए कहा. वैक्सीन लेने के लिए युवक-युवतियों की भीड़ सदर अस्पताल स्थित लावारिस सेवा केंद्र परिसर पहुंच गई थी.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












