
आम आदमी पार्टी का नेशनल ड्रीम, क्या 2024 के लिए Arvind Kejriwal ने खींच दी लकीर?
AajTak
पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत ने देश की राजनीति के समीकरण बदल दिए हैं. अब 2024 के चुनाव में AAP की भूमिका की चर्चा जोर पकड़ने लगी है. दूसरी तरफ, अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली और पंजाब के बाद अब दूसरे राज्यों में मजबूती से अपनी पार्टी की ताल ठोक रहे हैं. ऐसे में सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या AAP 2024 चुनाव के लिए एक बड़े ड्रीम के साथ आगे बढ़ रही है?
लगातार दो बार दिल्ली जीतने के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी अब अपना विस्तार कर रही है. गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी मजबूती से ताल ठोक रही है. पार्टी के बढ़ते कद के बीच अब राष्ट्रीय राजनीति में आम आदमी पार्टी की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं.
एक तरफ कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को परास्त करने की प्लानिंग कर रहा है तो दूसरी तरफ केजरीवाल ने भी अपना एजेंडा स्पष्ट कर दिया है. केजरीवाल ने कह दिया है कि वो गठबंधन करके किसी पार्टी को हराना नहीं चाहते, बल्कि 130 करोड़ देशवासियों के साथ गठबंधन कर देश को जिताना चाहते हैं. केजरीवाल के इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या उन्होंने विपक्षी एकजुटता के प्रयास को झटका देते हुए बड़ी राजनीतिक लकीर खींच दी है?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार देश के अन्य राज्यों के दौरे कर रहे हैं. रविवार को वो महाराष्ट्र के नागपुर में थे. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के रोल पर अपनी बात रखी.
गठबंधन को लेकर केजरीवाल का बयान
केजरीवाल ने कहा, ''काफी लोग मुझसे पूछते हैं कि हम राष्ट्रीय स्तर पर किसके साथ गठबंधन करेंगे. मेरे को राजनीति करनी नहीं आती. किसी को हराने के लिए 10-20 पार्टियों के गठबंधन की बात मुझे समझ नहीं आती. मैं किसी को हराना नहीं चाहता, मैं चाहता हूं कि देश जीते. मैं सिर्फ देश के 130 करोड़ लोगों के साथ गठबंधन करूंगा ताकि भारत को दुनिया में नंबर वन बनाया जा सके.''
विपक्षी एकजुटता को दिया झटका?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










