
आमिर लियाकत की तीन बीवियां कौन? मरने से पहले तीनों पर कही थीं ये बातें
AajTak
पाकिस्तानी सांसद और लोकप्रिय टीवी होस्ट रहे आमिर लियाकत अपने निकाह और तलाक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे. उनकी तीसरी बीवी दानिया शाह ने उनसे तलाक को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था. दोनों के निकाह को कुछ ही महीने हुए थे. दानिया ने लियाकत पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद लियाकत ने पाकिस्तान छोड़कर जाने का भी ऐलान कर दिया था.
पाकिस्तान के टीवी होस्ट और सांसद डॉ. आमिर लियाकत का गुरुवार को निधन हो गया. कहा जा रहा है कि उनकी मौत कार्यिडक अरेस्ट से हुई. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह की पुष्टि हो पाएगी.
पाकिस्तानी नेता आमिर लियाकत अपनी तीन असफल शादियों और तलाक को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे.
49 साल के लियाकत की मौत से कुछ हफ्ते पहले से तीसरी बीवी दानिया शाह (18) से तलाक की खबरें चल रही थीं. दोनों लगातार सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे थे.
इस बीच लियाकत की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लीक हुई थीं. इसके बाद उन्होंने हमेशा के लिए पाकिस्तान छोड़कर जाने का भी ऐलान किया था.
आमिर लियाकत ने मौत से कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपनी तीनों पूर्व पत्नियों की तस्वीरें शेयर की थी. उन्होंने तस्वीर शेयर कर कहा था कि सब कुछ खत्म हो गया है.
लियाकत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नियों की तस्वीर शेयर कर कहा, यह तुम तीनों के लिए है. आमिर ने लिखा था कि वह अपनी पहली शादी की तुलना में दूसरी और तीसरी शादी को लेकर ज्यादा गुस्से में हैं. उन्होंने अपनी तीसरी पत्नी के लिए #DangerousIsThird का भी इस्तेमाल किया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








