
आबादी बढ़ाने की कवायद: Spanish Town में बसने वालों को मिलेगा मुफ्त घर और नौकरी, यहां रहते हैं केवल 138 लोग
Zee News
एक तरफ जहां बढ़ती महंगाई के साथ-साथ घरों के किराये भी बढ़ते जा रहे हैं, वहीं स्पेन का एक शहर मुफ्त आवास और नौकरी का ऑफर दे रहा है. इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए अब तक कई लोग आवेदन कर चुके हैं. प्रशासन की इस कवायद का मकसद कम होती आबादी को बढ़ाना है.
मैड्रिड: स्पेन का एक शहर (Spanish Town) नौकरी के साथ-साथ मुफ्त में रहने का ऑफर दे रहा है. दरअसल, इस शहर की आबादी लगातार कम हो रही है. इसलिए स्थानीय प्रशासन ने लोगों को यहां बसाने के लिए अनोखी योजना बनाई है. जिसके तहत नौकरी और मुफ्त आवास दिया जा रहा है. अब तक बड़ी संख्या में लोग इस स्पेशल ऑफर (Special Offer) का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर चुके हैं. मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी मैड्रिड के पूर्व में स्थित ग्रिगोस के Paladar de Aragón शहर का प्रशासन कम होती आबादी से चिंतित है. मौजूदा वक्त में यहां केवल 138 लोग रहते हैं. किसी जमाने में ये शहर भी दूसरे शहरों की तरह गुलजार था, लेकिन धीरे-धीरे लोग यहां से बड़े शहरों का रुख कर गए. अब प्रशासन चाहता है कि सबकुछ पहले जैसा हो जाए, इसलिए लोगों को प्रोत्साहित करने की योजनाएं तैयार की जा रही हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



