
आफताब पर हमले को किया था नाकाम, सम्मानित हुए दिल्ली पुलिस के जवान
AajTak
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की वैन पर सोमवार शाम को हमला हुआ था. कुछ लोगों ने तलवारे लेकर हमला करने की कोशिश की थी. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी की वजह से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और तुरंत स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया. अब उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है. 2 सब इंस्पेक्टर को 10-10 हज़ार रुपये दिए हैं. 2 हेड कॉन्स्टेबल को 5-5 हज़ार रुपये रिवार्ड के रूप में देने की बात हुई है.
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की वैन पर सोमवार शाम को हमला हुआ था. कुछ लोगों ने तलवारें लेकर हमला करने की कोशिश की थी. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी की वजह से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और तुरंत स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया. अब उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है. 2 सब इंस्पेक्टर को 10-10 हज़ार रुपये दिए हैं. 2 हेड कॉन्स्टेबल को 5-5 हज़ार रुपये रिवार्ड के रूप में देने की बात हुई है.
क्यों किया गया सम्मानित?
अब ये सम्मान भी इन पुलिस कर्मियों को इसलिए दिया गया है क्योंकि इनमें किसी ने भी आफताब को बचाने के दौरान गोली का इस्तेमाल नहीं किया गया था. सभी के पास हथियार थे, लेकिन किसी ने भी उनका इस्तेमाल नहीं किया और सिर्फ अपनी सूझबूझ से आफताब को सुरक्षित बाहर निकाला. उनकी उसी बहादुरी की वजह से आफताब को तिहाड़ पहुंचाया जा सका. उसी को देखते हुए मंगलवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने उन सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया.
आफताब के खिलाफ क्या थी साजिश?
जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी आफताब सोमवार शाम को रोहिणी इलाके में एफएसएल दफ्तर से बाहर वैन में सवार होकर तिहाड़ जेल के लिए निकला था. तभी हमलावरों ने अपनी कार आगे खड़ी कर दी और तलवारें लेकर दौड़े. हमलावरों के पास 5 तलवारें थीं. ये पूरा घटनाक्रम 15 मिनट के अंदर हुआ. दिल्ली पुलिस को भी कुछ पल तक घटनाक्रम समझ में नहीं आया. आफताब को ले जा रहे पुलिसकर्मियों में से एक ने हमलावरों को काबू में करने के लिए बंदूक भी निकाली. पुलिस ने इस मामले में कुलदीप ठाकुर और निगम गुर्जर को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी हिंदू सेना के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं.
अब पुलिस के जवानों को सम्मानित तो किया गया है, लेकिन आफताब की वैन पर हमले की कोशिश को गंभीरता से लिया गया है. इसी वजह से आफताब की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया है. जेल प्रशासन का कहना है कि जेल से बाहर ले जाने और वापस लाने की जिम्मेदारी थर्ड बटालियन की होती है. इसलिए थर्ड बटालियन ही आफताब की सुरक्षा बढ़ाने वाली है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










