
'आप BJP की भाषा बोल रहे...', कन्हैया कुमार की टिप्प्णी पर भड़के संदीप दीक्षित, मीटिंग में हुई तीखी बहस
AajTak
सूत्रों की मानें तो पहले AAP के साथ गठबंधन और अब कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी को लेकर, दिल्ली कांग्रेस में सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा. दरअसल, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली सीट से कांग्रेस आलाकमान ने जबसे कन्हैया कुमार को टिकट दिया है, तब से कांग्रेस के स्थानीय नेता उनकी उम्मीदवारी को लेकर तरह-तरह की बयानबाजी करने से पीछे नहीं रह रहे.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली की 7 सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे. चुनाव में अब कुछ दिनों का वक्त बचा है, लेकिन कांग्रेस में नेताओं का आपसी झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. कांग्रेस आलाकमान ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कन्हैया कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसे लेकर पार्टी की दिल्ली यूनिट में खींचतान बढ़ गई है. बीजेपी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को एक बार फिर मौका दिया है.
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की तरफ से कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी को लेकर उत्तर पूर्वी जिले के पूर्व विधायकों और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया भी शामिल थे. लेकिन यह बैठक बेनतीजा निकली. सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान दिल्ली कांग्रेस के कुछ नेताओं और कन्हैया कुमार के बीच तीखी बहस हुई. बात इतनी बिगड़ गई कि एक नेता ने कन्हैया कुमार को अपशब्द तक कह डाले. हालांकि, बैठक में दिल्ली कांग्रेस के नेताओं और कन्हैया कुमार के बीच बहस वाली बात को प्रभारी दीपक बाबरिया ने खारिज किया.
कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी से खुश नहीं हैं पुराने नेता-कार्यकर्ता
लेकिन सूत्रों की मानें तो पहले AAP के साथ गठबंधन और अब कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी को लेकर, दिल्ली कांग्रेस में सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा. दरअसल, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली सीट से कांग्रेस आलाकमान ने जबसे कन्हैया कुमार को टिकट दिया है, तब से कांग्रेस के स्थानीय नेता उनकी उम्मीदवारी को लेकर तरह-तरह की बयानबाजी करने से पीछे नहीं रह रहे. बगावत की स्थिति को संभालने के लिए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जिलाध्यक्षों और पूर्व विधायकों की बैठक बुलाई थी.
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित भी बैठक में पहुंचे थे. वह मंच पर न जाकर पूर्व विधायकों और पदाधिकारियों के बीच बैठ गए. अरविंदर सिंह लवली ने संदीप दीक्षित को मंच पर बैठने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. तब कन्हैया कुमार ने उनसे मंच पर आने के लिए कहा, जिस पर संदीप दीक्षित भड़क गए. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी से कांग्रेस को नॉर्थ-ईस्ट सीट के अलावा दिल्ली की अन्य सीटों पर भी भारी नुकसान होने वाला है.
कन्हैया कुमार पर भड़के संदीप दीक्षित, दिल्ली प्रभारी से हुई बहस

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









