
'आप होंगे कमल हासन, लोगों की भावनाएं आहत नहीं कर सकते', कर्नाटक HC ने लगाई फटकार
AajTak
कर्नाटक हाईकोर्ट ने हासन की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी कड़ी आलोचना की. जस्टिस एम नागप्रसन्ना ने माफी मांगने से हासन के इनकार करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे जनभावनाएं आहत हुई हैं. किसी भी नागरिक के पास किसी की भी भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं है.
दक्षिण भारत के सुपरस्टार एक्टर कमल हासन इन दिनों चर्चा में है. वजह है कन्नड़ भाषा को लेकर दिया गया उनका बयान. उन्होंने कहा था कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है. उनके इस बयान के बाद कर्नाटक सरकार ने उनकी फिल्म ठग लाइफ की रिलीज पर रोक लगा दी. इसके खिलाफ हासन ने हाईकोर्ट का रुख किया लेकिन अब अदालत ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है.
कर्नाटक हाईकोर्ट ने हासन की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी कड़ी आलोचना की. जस्टिस एम नागप्रसन्ना ने माफी मांगने से हासन के इनकार करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप कमल हासन होंगे लेकिन आपके पास लोगों की जनभावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं है. किसी भी नागरिक के पास किसी की भी भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं है. नागरिकों के लिए पानी, जमीन और भाषा जरूरी है. इस देश का बंटवारा भाषा के आधार पर ही हुआ था.
बता दें कि कर्नाटक सरकार की ओर से उनकी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की वजह से हासन ने हाईकोर्ट का रुख कर अदालत से गुहार लगाई थी कि राज्य में उनकी आगामी फिल्म की रिलीज और स्क्रीनिंग को सुनिश्चित करने के दिशानिर्देश दिए जाएं.
फिल्म के प्रॉड्यूसर्स की ओर से मामले की पैरवी कर रहे वकील ने कहा कि फिल्म की रिलीज को रोका नहीं जा सकता. ना ही केरल फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) के द्वारा और ना ही कर्नाटक सरकार के द्वारा इसे रोका जा सकता है. एक्टर ने सिर्फ बयान दिया है. किसी भाषा का अपमान करने की कोई मंशा नहीं थी.
इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि लेकिन एक्टर (हासन) ने कोई माफी नहीं मांगी. आप कमल हासन हो सकते हो? आप कोई भी हो सकते हो? आपके पास किसी की भावनाएं आहत करने का कोई अधिकार नहीं है.
हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसी चीजें हैं, जिन्हें लेकर लोग बहुत भावुक होते हैं. इस देश का बंटवारा भाषाई आधार पर ही हुआ था. हमारा देश इसी आधार पर बंटा था. उनके बयान की वजह से देखिए क्या-क्या हो गया? अशांति का माहौल है और कर्नाटक के लोग क्या ही मांग रहे हैं, सिर्फ मांगी!

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







