
'आप सेक्युलर आर्मी के लिए फिट नहीं...', मंदिर प्रवेश मामले में ईसाई ऑफिसर को SC ने लगाई फटकार
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सेना के अधिकारी सैमुअल कमलेसन की बर्खास्तगी को सही ठहराते हुए कहा कि सेना एक धर्मनिरपेक्ष संस्था है और अनुशासन सर्वोपरि है. अधिकारी ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने से इनकार किया था, जिसे अदालत ने
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को भारतीय सेना के ईसाई अधिकारी सैमुअल कमलेसन की सेवा से बर्खास्तगी को सही ठहराते हुए कहा कि सेना में धार्मिक असहमति के नाम पर अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं है. अदालत ने टिप्पणी की कि सेना एक धर्मनिरपेक्ष संस्था है और उसके भीतर किसी भी तरह का अहंकार, टकराव या असहयोग सैनिकों की एकता और मनोबल को नुकसान पहुंचा सकता है.
कमलेसन मार्च 2017 में थर्ड कैवेलरी रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के रूप में भर्ती हुए थे और 'बी स्क्वाड्रन' में तैनात थे, जिसमें अधिकतर सैनिक सिख समुदाय से आते हैं. आरोप है कि उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान मंदिर के गर्भगृह में जाने से इनकार कर दिया, जबकि उनके सैनिक वहां मौजूद थे. इस पर सेना ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की और उन्हें बिना पेंशन और ग्रेच्युटी सेवा से बर्खास्त कर दिया.
यह भी पढ़ें: लेट ट्रायल, कम मजदूरी, ओवरक्राउडेड... सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट ने खोले देश की जेलों के चौंकाने वाले सच
अधिकारी ने दिल्ली हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में अपील करते हुए दलील दी कि उन्हें अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण मंदिर के भीतर प्रवेश नहीं करना चाहिए था और उन्हें पूजा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता. उनके वकील ने कहा कि संविधान धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है.
सैनिकों के साथ सम्मान से मौजूद रहने कहा गया था!
CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह दलील खारिज कर दी. अदालत ने कहा कि अधिकारी को पूजा करने के लिए नहीं कहा गया था, केवल अपने सैनिकों के साथ सम्मानपूर्वक उपस्थित रहने के लिए कहा गया था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









