
'आप लीड करें, मैं कोऑर्डिनेट करूंगा, BJP को 150 पर रोकेंगे', महाजुटान में नीतीश ने बताई अपनी प्लानिंग
AajTak
पटना में शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक हुई. इसमें एकजुट होकर बीजेपी को घेरने पर रणनीति बनी. वहीं नीतीश कुमार ने बीजेपी को 150 सीटों पर समेटने की अपनी रणनीति भी साझा की. हालांकि अब शिमला में 12 जुलाई को विपक्षी दलों की अंतिम बैठक होगी. कांग्रेस अध्यक्ष इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को महाबैठक में सभी विपक्षी दलों से कहा- आप लोग नेतृत्व करें, मैं समन्वय करूंगा. हम आज कोई नीति बनने की उम्मीद नहीं कर सकते लेकिन हम दो-तीन बैठकों के बाद इसकी उम्मीद कर सकते हैं. उन्होंने कहा- हम बीजेपी को 150 सीटों पर समेट सकते हैं क्योंकि उनके पास 37% वोट हैं.
इसके बाद नीतीश ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि महाबैठक में देश की सभी प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भाग लिया. बैठक अच्छी रही. इसमें मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया. एकसाथ चलने पर बात हुई है. हम सब साथ रहे तो बीजेपी जरूर पराजित होगी. अब मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में अगली और अंतिम बैठक 12 जुलाई को शिमला में होगी. उन्होंने कहा कि अगली बैठक में तय होगा कि कौन कहां लड़ेगा.
इसके बाद बाकी दलों ने कांग्रेस नेताओं से अपनी बात रखने को लेकिन राहुल गांधी कहा, "हम आखिरी में बोलेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि वह इस बैठक में पुरानी घटनाओं को याद किए बिना आए हैं यानी उनके मन में कोई शिकायत नहीं है. बीजेपी के पास संस्थागत एकाधिकार और वित्तीय एकाधिकार है. हमें उससे लड़ना होगा.
कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत की नींव पर हमला हो रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष लचीलेपन के साथ मिलकर काम करेगा और आम वैचारिक मूल्यों की रक्षा करेगा. विपक्षी दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है. BJP और RSS आक्रमण कर रहे हैं.
- आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव बैठक में ने सभी दलों से बड़े दिल वाला बनने का आग्रह किया. उन्होंने सुझाव दिया कि हर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी को नेतृत्व करना चाहिए. इसके बाद उन्होंने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब मैं पूरी तरह से फिट हो गया हूं. हम सब लोगों को साथ मिलकर लड़ना है. उन्होंने कहा कि देश की जनता बोलती थी कि आप लोग साथ नहीं आते हैं, जिससे वोट बंट जाता है और बीजेपी जीत जाती है, लेकिन अब हमें एक साथ होकर लड़ना है.
- एनसीपी चीफ शरद पवार ने बैठक में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की करने की बात कही है. उन्होंने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आपसी मतभेद छोड़कर सभी दल आगे बढ़ेंगे.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











