
'आप यूक्रेन से हैं न, पैसे मैं दूंगा...',वड़ा पाव खाने आई यूक्रेनियन व्लॉगर, मिली ट्रीट
AajTak
गोवा में वड़ा पाव की दुकान पर आई यूक्रेन की Haienko ये जानकर हैरान रह गई कि ये दुकान 50 साल से ज्यादा पुरानी है और 50 साल के दुकान मालिक के पिताजी के जमाने के चलाई जा रही है. इसके बाद जो हुआ वह और भी दिलचस्प था.
देश विदेश के कई फूड व्लॉगर भारत में आकर यहां का खाना टेस्ट करते हैं और इसके बारे में अपनी राय रखते हैं. फूड व्लॉगिंग के मामले में लोग स्ट्रीट फूड को ज्यादा तवज्जो देते हैं. इसी तरह हाल में जब एक यूक्रेनियन व्लॉगर Svitlana Haienko गोवा पहुंची तो वड़ापाव टेस्ट करने के लिए एक कार्ट पर पहुंची.
Haienko ने 20 रुपये का वड़ा पाव खाकर दुकानदार से कहा- ये टेस्टी है. शख्स ने जवाब दिया- गोवा में हमारी दुकान फेमस है. फिर Haienko पूछती है- आपका नाम क्या है? वह कहते हैं- रुपेश, हमारी दुकान 50 साल से ज्यादा पुरानी है.
सबसे पहले तो Haienko ये जानकर हैरान रह गई कि ये दुकान 50 साल से ज्यादा पुरानी है और 50 साल के दुकान मालिक के पिताजी के जमाने के चलाई जा रही है. इसके बाद जब वड़ा पाव के पैसे देने की बारी आई तो एक ग्राहक आगे बढ़कर बोला- आप रुकिये... मैं पैसे देता हूं.
Haienko कहती हैं- क्यों.. रुकिये मैं अपने पैसे दूंगी. इसपर शख्स कहता है- आप यूक्रेन से हैं न, मैं आपको सपोर्ट करता हूं. वह पैसे चुका देता है. Haienko ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने वड़ा पाव और उसके पैसे चुकाने वाले शख्स की तारीफ की है.
हालांकि, यूक्रेन और रूस के युद्ध को लेकर भारत के स्टैंड की बात करें तो पीएम नरेंद्र मोदी ने किसी का पक्ष न लेते हुए कहा था कि यूक्रेन और रूस दोनों से मेरी घनिष्ठता है.दोनों राष्ट्रपति के साथ मेरी बहुत मित्रता रही है. मैं सार्वजनिक तौर पर दोनों को कह सकता हूं कि ये युद्ध का समय नहीं है बातचीत के रास्ते पर जाना चाहिए.
Haienko के पोस्ट पर लोगों के ढेरों कमेंट आए और लोगों ने उन्हें देश के कई और खास व्यंजन चखने की राय दी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










