
आप भी यूज करते हैं Paytm, तो FasTAG से लेकर वॉलेट तक अब नहीं मिलेंगी ये सर्विसेस, RBI का बड़ा एक्शन
AajTak
RBI action on Paytm Bank: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम बैंक के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय बैंक की कार्रवाई के बाद कई पेटीएम यूजर परेशान हैं. चूंकि, RBI ने बैंक कई सर्विसेस पर रोक लगा दी है, तो यूजर्स में इस बात को लेकर चिंता है कि उन्हें कौन-सी सर्विसेस मिलेंगी और कौन-सी नहीं. आइए जानते हैं पूरा मामला.
RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने बुधवार को Paytm पेमेंट बैंक लिमिटेड को झटका देते हुए कई प्रतिबंध लगा दिए हैं. केंद्रीय बैंक ने इसकी जानकारी प्रेस रिलीज जारी कर दी है. आरबीआई ने बताया है कि एक्सटर्नल ऑडिटर्स की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (PPBL) ने बैंक के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया है.
दरअसल, मार्च 2022 में केंद्रीय बैंक ने PPBL को नए कस्टमर्स जोड़ने से मना किया था. बैंक ने PPBL से नए कस्टमर्स जोड़ने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की बात कही थी. हालांकि, जांच में पाया गया है कि पेटीएम में इसका पालन नहीं किया है, जिसके बाद क्रेंद्रीय बैंक ने PPBL पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं.
बुधवार को RBI ने PPBL की तमाम सर्विसेस पर नए डिपॉजिट लेने और क्रेडिट ट्रांसेक्शन पर रोक लगा दी है. RBI ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया है कि पेटीएम पेमेंट के किसी भी कस्टमर के अकाउंट में अभी कोई डिपॉजिट या फिर क्रेडिट ट्रांजेक्शन नहीं होगा.
RBI के इस गाइडलाइन के बाद कई यूजर्स को चिंता सता रही हैं कि उनके Paytm अकाउंट का क्या होगा. इसे थोड़े सरल भाषा में सझना होगा. अगर आपका अकाउंट ही पेटीएम बैंक में है, तो निश्चित रूप से ये आपके लिए थोड़ी चिंता वाली बात है. हालांकि, RBI ने आदेश दिया है कि ग्राहक अपने पैसे बिना किसी रोकटोक के पेटीएम बैंक से निकाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Paytm पर RBI का बड़ा एक्शन... 29 फरवरी के बाद नहीं दे पाएगा बैंकिंग सर्विस, पुराने ग्राहकों का क्या होगा?
इसके अलावा आप पेटीएम से फास्टैग रिचार्ज नहीं कर पाएंगे. बता दें कि 31 जनवरी तक अगर आपने अपना KYC अपडेट नहीं किया होगा, तो भी आप Paytm FasTAG वैसे ही यूज नहीं कर पाते.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








