
आप भी करते हैं WhatsApp Call? तो अभी कर लें सेटिंग में यह बदलाव, बचेगा बहुत सारा डेटा
AajTak
WhatsApp Tips and Tricks: क्या आपका डेटा भी तेजी से खर्च होता है? वॉट्सऐप सेटिंग में छोटा-सा बदलाव करके आप अपने डेटा खर्च को कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस फीचर की डिटेल्स और कैसे यूज कर सकते हैं आप.
WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. इस ऐप पर टेक्स्ट मैसेज भेजने के साथ ही आप ऑडियो और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं. यानी किसी से कनेक्ट रहने के लिए इस प्लेटफॉर्म पर आपको कई सारे ऑप्शन मिलते हैं.
हालांकि, शुरुआत से ही इस प्लेटफॉर्म पर इस तरह की सुविधा नहीं थी. शुरुआत में यहां सिर्फ टेक्स्ट मैसेज भेजने की सुविधा मिलती थी. बाद में यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स जोड़े, जिसमें ऑडियो और वीडियो कॉलिंग भी शामिल है.
Meta के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को कई सारे हिडन फीचर्स मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप काफी बचत कर सकते हैं. दरअसल, WhatsApp Call में अच्छी खासी तादाद में डेटा खर्च होता है. रिपोर्ट्स की मानें तो WhatsApp Calls में हर मिनट 720Kb डेटा खर्च होता है. हालांकि, यह डेटा काफी ज्यादा नहीं लगता है, लेकिन इसका असर आपके मोबाइल डेटा पर जरूर पड़ता है.
ऐप में एक ऐसा फीचर भी है, जिसकी मदद से आप डेटा खर्च को कम कर सकते हैं. दरअसल, WhatsApp पर 'लेस डेटा यूज फॉर कॉल' का ऑप्शन मिलता है. इस फीचर का इस्तेमाल करके आप अपने डेटा खर्च को कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस फीचर की डिटेल्स और कैसे आप इसे यूज कर सकते हैं.
अगर आप एक Android स्मार्टफोन यूजर हैं, तो आपको अपने फोन पर WhatsApp ओपन करना होगा.
यहां आपको टॉप राइट कॉर्नर पर 'तीन डॉट्स' नजर आएंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










