
'आप बारिश में प्रदर्शन कर रहे, मैं सो नहीं पा रही...' प्रोटेस्ट कर रहे डॉक्टरों से मिलकर बोलीं ममता बनर्जी
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरजी कर हॉस्पिटल मामले को लेकर विरोध कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आप मुझे थोड़ा टाइम दीजिए...आप बारिश में प्रदर्शन कर रहे हैं, मैं सो नहीं पा रही.
कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में रेप के बाद मर्डर मामले को लेकर डॉक्टर पिछले 33 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपके विरोध को सलाम करती हूं. मैं एक छात्र नेता थी. कल रात (शुक्रवार) बहुत भारी बारिश हुई. आप सो नहीं पाए, न ही मैं. यह 33 दिनों से जारी है.
आप बारिश में प्रदर्शन कर रहे थे और मैं सो नहीं पा रही थी
जब आप सोते हैं तो हम जागते हैं. मेरी पोस्ट नहीं, आप लोगों की पोस्ट बड़ी है. मैं शुक्रवार रात सो नहीं पाई क्योंकि आप सभी ने इस भारी बारिश में विरोध प्रदर्शन किया. आपने बहुत तकलीफ़ उठाई है. अगर आप प्रदर्शन खत्म करना चाहते हैं, तो मैं अपने अधिकारियों से बात करूंगी और आपकी मांगों का अध्ययन करूंगी.
यह भी पढ़ें: फर्श पर सोना, सेल में ही वॉशरूम और कड़ी निगरानी... जेल में ऐसे कट रहीं आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की रातें
मैं आपकी सभी मांगों पर विचार करूंगी. मैं सीबीआई से कहूंगी कि अपराधी को फांसी दें. अगर आप काम पर वापस लौटना चाहते हैं, तो मैं वादा करती हूं कि मैं आपकी मांगों का अध्ययन करूंगी. मैं आपकी मांगों पर विचार करूंगी. ऐसे में मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि मुझे कुछ समय दें.
यह भी पढ़ें: कोलकाता: आरजी कर हॉस्पिटल में प्रोटेस्ट साइट पर मिला लावारिस बैग, खोलने पर मिले कपड़े और पानी की बोतल

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








