
'आप खुद को गोली मार लेना', 6 साल की बेटी ने पिता को दिया ऐसा तोहफा, और फिर...
AajTak
एक बच्ची फादर्स डे पर अपने पिता के लिए स्कूल से जो तोहफा लेकर आई उसे देखकर पिता के होश ही उड़ गए. ये कुछ ऐसा था कि वह हैरान और परेशान दोनों हो गए. उन्होंने तुरंत स्कूल को इसके लिए शिकायत की
आमतौर पर फादर्स डे के मौके पर बच्चे अपने पिता को खूबसूरत तोहफे देते हैं. इनमें वो अपनी मासूमियत उड़ेल कर पिता के प्रति अपने प्यार को जाहिर करते हैं. लेकिन एक छह साल की बच्ची ने अपने पिता को तोहफे में ऐसी चीज दी, जिसे देखते ही उनके होश उड़ गए. इस तोहफे को देखते ही बच्ची के पिता आगबबूला हो गए. ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली ये बच्ची स्कूल से पिता के लिए एक तोहफा लाई.
ये कागज से बनाया गया डाइस (पासा) था. जिसमें छह ऐसी बातें लिखी थीं, जिन्हें पढ़ने के बाद पिता का खराब मूड एकदम ठीक हो जाए. इनमें से एक ऑप्शन हैरानी भरा था. इस पर बुलेट बनी हुई थी और लिखा था कि जब कुछ समझ न आए, तो इस ऑप्शन का इस्तेमाल करें. यानी खुद को गोली मार लें. प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली इस बच्ची के पिता ट्रेंट हॉवर्ड ने कहा कि ये अजीब है कि उनकी छह साल की बेटी को उसकी टीचर ने ऐसी चीज बनाने को दी, जो आत्महत्या को बढ़ावा देती है.
उन्होंने कहा कि इसे बनाना और फिर इस तरह देना बेहद गलत है. ये कोई मजाक की चीज नहीं है. वहीं बच्ची की मां रेनिया ने कहा कि टीचर से उन्होंने बात की. उन्हें बताया गया कि गिफ्ट एक तरह का मजाक था और कुछ नहीं.
साइकोलॉजिस्ट बैली बॉश ने भी चेतावनी दी है कि इस तरह की घटनाओं से बच्चों और पैरेंट्स पर गलत असर हो सकता है. बच्चों को चीजों की ज्यादा समझ नहीं होती. इससे उनके दिमाग पर भी असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि एडल्ट भी बुलेट और मौत जैसे शब्दों से प्रभावित होते हैं. ये सब ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब ऑस्ट्रेलिया में युवाओं के बीच मानसिक बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.
हाल के आंकड़े बताते हैं कि 4 से 17 साल की उम्र के हर 7 में से 1 बच्चा मानसिक बीमारी का शिकार है. शिक्षा विभाग ने कहा कि घटना के लिए स्कूल ने पैरेंट्स से माफी मांग ली है. साथ ही कहा कि भविष्य में फिर कभी ऐसा नहीं होगा. प्रिंसिपल ने सीधा पैरेंट्स से बात की और उनकी शिकायत सुनी. उन्होंने कहा कि वो भी पैरेंट्स से माफी मांगती हैं. साथ ही ये भी स्वीकार करती हैं कि ये एक्टिविटी स्कूली बच्चों के लिए ठीक नहीं थी. इस मसले पर वो स्कूल में चर्चा करेंगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










