
आप आए और बारिश हुई तो रहना Free! 5 स्टार होटल का बड़ा ऑफर
AajTak
सिंगापुर में लगभग आधे साल बारिश होती है लेकिन यहां के एक फाइव स्टार होटल ने अनोखा ऑफर दिया है. होटल बारिश के कारण छुट्टी का दिन खराब होने पर अपने मेहमानों का एक रात ठहरने का पूरा खर्च उठाएगा.
कई बार जब हम कहीं घूमने जाते हैं और वहां जाकर मौसम बिगड़ जाए तो कुछ प्लान कैंसिल करने पड़ते हैं या फिर पोसपोन. इस सब में खर्च अनुमान से कुछ ज्यादा हो जाता है. ऐसी ही किसी स्थिति से लोगों को बचाने के लिए सिंगापुर के एक होटल ने अपने मेहमानों के लिए खास ऑफर निकाला है. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर में एक फाइव स्टार होटल ने अनोखा ऑफर दिया है. होटल बारिश के कारण छुट्टी का दिन खराब होने पर अपने मेहमानों का एक रात ठहरने का पूरा खर्च उठाएगा. गौरतलब है कि सिंगापुर में लगभग आधे साल बारिश होती है, ऐसे में ये बड़ा ऑफर है. लायन सिटी में स्थित इंटरकांटिनेंटल सिंगापुर यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहा है कि उनके मेहमानों की छुट्टियां खराब न हों. होटल के जनरल मैनेजर एंड्रियास क्रेमर ने सीएनएन को बताया, 'एक रोज मैं दोस्तों साथ बात कर रहा था कि लक्जरी ट्रैवलिंग में आगे क्या होना सही रहेगा तो उनमें से एक ने मजाक में कहा की कि अच्छे मौसम की गारंटी देना सबसे लक्जरी होगा. ये सुनने के बाद मैंने अपने होटल के लिए ये ऑफर तैयार किया.'
हालांकि, रेन रेसिस्टेंट ब्लिस बीमा पैकेज में एक पेंच है. यह केवल सुइट्स में रहने वाले मेहमानों के लिए उपलब्ध है. आउटलेट के अनुसार, जूनियर सुइट के लिए एक रात की कीमत $633 (लगभग ₹ 52,000) से शुरू होती है और प्रेसिडेंशियल सुइट के लिए $3,349 (लगभग ₹ 2.2 लाख) तक जा सकती है. इस प्रस्ताव पर लागू एक और शर्त यह है कि बारिश "सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के बीच दिन के उजाले के दौरान किसी भी चार घंटे के ब्लॉक के भीतर 120 संचयी मिनट से अधिक होनी चाहिए." एक उदाहरण का हवाला देते हुए, होटल ने कहा, 'अगर शाम 4:00 बजे से शाम 5:30 बजे (90 मिनट) के बीच और फिर शाम 6:00 बजे से शाम 6:30 बजे (30 मिनट) के बीच लगातार बारिश होती है, तो एक वाउचर चालू हो जाएगा.'
होटल ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, 'रेन प्रोटेक्शन इंश्योरेंस पैकेज विशेष रूप से जूनियर सुइट्स, वन-बेडरूम सुइट्स, रॉयल सुइट्स, एंबेसडर सुइट्स और प्रेसिडेंशियल सुइट्स के लिए SGD$850++ प्रति कमरा प्रति रात से उपलब्ध है. अगर बारिश के कारण आपके प्लान कैंसिल हैं तो आप एक-रात के कमरे की दर पर रिबेट वाउचर प्राप्त करेंगे.' इंटरकांटिनेंटल सिंगापुर ने यह भी कहा कि सिंगापुर की राष्ट्रीय पर्यावरण एजेंसी द्वारा मौसम पर डेटा प्रकाशित होने के सात कार्य दिवसों के भीतर वाउचर जारी किया जाएगा. इसके अलावा, लोग जारी होने की तारीख से छह महीने के भीतर वाउचर का उपयोग कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










