
आपसी सहमति से बने रिश्ते में दरार आने के बाद रेप का आरोप गलत: बॉम्बे हाई कोर्ट
AajTak
अदालत ने कहा कि रिलेशनशिप में केवल एक को इसलिए दोष नहीं दिया जा सकता है क्योंकि किसी वजह से दोनों शादी नहीं कर पाए. 26 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि वह सोशल मीडिया के जरिए उस व्यक्ति से मिली थी और उसने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि जब दो मैच्योर रिलेशनशिप में होते हैं तो उनमें से एक बाद में रेप का आरोप केवल इसलिए नहीं लगा सकता क्योंकि संबंध खराब हो जाते हैं या शादी तक नहीं पहुंच पाते हैं. जस्टिस भारती डांगरे ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में साल 2016 में एक महिला द्वारा उसके पूर्व पार्टनर के खिलाफ दर्ज किए गए रेप के मामले में बरी करते हुए 29 मार्च को फैसला सुनाया.
अदालत ने कहा कि रिलेशनशिप में केवल एक को इसलिए दोष नहीं दिया जा सकता है क्योंकि किसी वजह से दोनों शादी नहीं कर पाए. 26 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि वह सोशल मीडिया के जरिए उस व्यक्ति से मिली थी और उसने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में उस शख्स ने इस मामले से बरी होने की मांग करते हुए अदालत का रुख किया. कोर्ट ने उसकी याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि व्यक्ति और महिला आठ साल से रिश्ते में थे.
हाई कोर्ट ने कहा कि बेशक जब दोनों के बीच शारीरिक रिश्ता बना, उस समय वयस्क थी. वह उस उम्र में थी जहां माना जाता है कि उसके कार्य परिणामों को समझने की पर्याप्त परिपक्वता है और महिला के अनुसार ही कुछ मौकों पर रिश्ते सहमति से बने थे, लेकिन कभी-कभी यह जबरदस्ती था. यह संबंध काफी समय तक जारी रहा और इससे यह निष्कर्ष नहीं निकलता है कि हर मौके पर केवल शादी के वादे पर ही यौन संबंध बनाए गए.
इसके अलावा जस्टिस डांगरे ने कहा कि चूंकि रिश्ते में खटास आ गई थी, इसलिए ये अनुमान नहीं लगाया जा सकता है कि हर मौके पर शारीरिक संबंध उसकी इच्छा के खिलाफ था. फैसले में कहा गया कि महिला के मुताबिक, शादी के वादे के कारण नहीं बल्कि उससे प्यार करती थी, इसलिए शारीरिक संबंध के लिए सहमति दी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









