
'आपको यमुना मैया का शाप लगा है...', इस्तीफा देने पहुंचीं आतिशी से बोले एलजी वीके सक्सेना
AajTak
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर एलजी वीके सक्सेना यमुना प्रदूषण को लेकर तंज कसा है. सूत्रों के मुताबिक, एलजी ने कहा कि आपको यमुना मईया का श्राप लगा है. सरकार को यमुना की सफाई के लिए सक्रिय कदम उठाने चाहिए थे.
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) पर एलजी वीके सक्सेना यमुना प्रदूषण को लेकर तंज कसा है. सूत्रों के मुताबिक, एलजी ने कहा कि आपको यमुना मईया का श्राप लगा है. सरकार को यमुना की सफाई के लिए सक्रिय कदम उठाने चाहिए थे.
आतिशी से मुलाकात के दौरान एलजी सक्सेना ने वायु प्रदूषण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का भी जिक्र किया. उन्होने कहा कि कि एलजी सचिवालय ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए रचनात्मक कदम उठाने के लिए कई पत्र लिखे हैं.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










