
आपको भी होते हैं बार-बार कील-मुंहासे तो अपनाएं ये तरीका, चेहरा हो जाएगा बेदाग
AajTak
अगर आप भी कील-मुंहासे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप घरेलू इलाज से भी इन कील-मुंहासों से निपट सकते हैं.
किसे भला चेहरे पर कील, मुंहासे और दाग-धब्बे अच्छे लगेंगे लेकिन यह एक ऐसी समस्या है जिसका सामना ज्यादातर लोगों को करना पड़ता है. खासकर महिलाओं को मुंहासों की वजह से कॉन्फिडेंस में कमी का सामना करना पड़ता है. यूं तो चेहरे पर कील-मुंहासों का चेहरे पर होना सामान्य है लेकिन इनकी वजह से चेहरे की सुंदरता छिन जाती है. कई बार इनसे परेशान होकर लोग दवाओं का सहारा लेने लगते हैं लेकिन आपको बता दें कि संतुलित डाइट और खूब पानी पीकर मुंहासों से बचा जा सकता है और स्किन में भी चमक बरकरार रहती है.
क्यों होते हैं कील-मुंहासे
पिंपल्स या मुंहासे तब बनते हैं जब बालों के हेयर फॉलिकल्स (रोम छिद्र) स्किन के ऑयल और डेड स्किन सेल्स की वजह से बंद हो जाते हैं. यह कई वजहों से हो सकती है जिनमें हार्मोनल इंबैलेंस, त्वचा में अतिरिक्त तेल का बनना, बैक्टीरिया का जमा होना और सूजन शामिल हैं. हार्मोनल इंबैलेंस मुख्य रूप से टीनएज, मासिक धर्म, गर्भावस्था या तनाव की वजह से हो सकता है. इसके अलावा कुछ दवाएं, जीन्स और लाइफस्टाइल के फैक्टर्स जैसे खराब डाइट और त्वचा की देखभाल ना करना जैसे कारण हो सकते हैं.
कैसे दूर होंगे कील-मुंहासे यहां हम आपको कील-मुंहासे से निजात पाने के कुछ घरेलू तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप इनसे बच सकते हैं.
1-खूब पानी पिएं. सबसे पहले तो यह जान लें कि अगर आप अपने शरीर को अच्छे से डिटॉक्स करेंगे तो आपको अंदर से स्किन प्रॉबलम्स ना के बराबर होंगी. पानी शरीर में मौजूद विषाक्त तत्वों को बाहर निकालता है जिससे आपके शरीर के साथ ही स्किन भी हेल्दी होती है. चेहरे के कील मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए रोजाना 8-10 गिलास पानी पीने की आदत जरूर बनाएं.
2-सब्जियां खाएं हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है जो शरीर को अंदर से पोषण देता है. इससे आपकी स्किन भी जवान और साफ रहती है इसलिए अपनी डेली की डाइट में पालक, मेथी, केल, ब्रोकली, खीरा, शकरकंद, गाजर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां शामिल करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










