
आपके Aadhaar से कितने लोगों ने ले रखा है सिम? इस तरह ऑनलाइन कर सकते हैं पता
AajTak
साइबर क्राइम काफी तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में जरूरी है आप अपनी प्राइवेसी और सेफ्टी का ध्यान रखें ताकि कोई आपके साथ फ्रॉड ना कर सकें. कई बार देखा गया है लोगों को पता ही नहीं होता है कि उनके नाम पर कितने लोग सिम कार्ड का यूज कर रहे हैं. लोगों के Aadhaar के जरिए कई बार गलत तरीके के सिम निकाल लिए जाते हैं जिसके बारे में पता नहीं होता है. इसका पता लगाया जा सकता है.
साइबर क्राइम काफी तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में जरूरी है आप अपनी प्राइवेसी और सेफ्टी का ध्यान रखें ताकि कोई आपके साथ फ्रॉड ना कर सकें. कई बार देखा गया है लोगों को पता ही नहीं होता है कि उनके नाम पर कितने लोग सिम कार्ड का यूज कर रहे हैं. लोगों के Aadhaar के जरिए कई बार गलत तरीके के सिम निकाल लिए जाते हैं जिसके बारे में पता नहीं होता है. एक तरीका है जिससे इसका पता लगाया जा सकता है. डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने एक पोर्टल लॉन्च किया था. इस पोर्टल के जरिए पता लगाया जा सकता है कि आपके Aadhaar से कितने नंबर रजिस्टर्ड है. इसके जरिए आप ना सिर्फ अपने Aadhaar से रजिस्टर्ड सिम का पता लगा सकते हैं बल्कि उसे ब्लॉक करवाने की भी रिक्वेस्ट कर सकते हैं. अगर आपको लगता है कि कोई अनऑथोराइज्ड सिम आपके Aadhaar के साथ रजिस्टर्ड है तो आप उसे ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं. ये पोर्टल फिलहाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए जारी किया गया है लेकिन इसे जल्द देश के दूसरे राज्यों में भी जारी कर दिया जाएगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










