
'आपके सपनों को पूरा करने का प्रयास करूंगा..' राजीव गांधी की जयंती पर राहुल ने किया याद, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
AajTak
राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी की समाधि 'वीर भूमि' पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनके साथ प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे. इसके अलावा पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी है.
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर उनके बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी के साथ 'वीर भूमि' जाकर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके साथ राबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे.
राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी की समाधि 'वीर भूमि' पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनके साथ प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे.
राहुल गांधी ने पिता राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए लिखा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा. राहुल ने लिखा, "पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं. मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं."
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा, ''हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि.''
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर कांग्रेस पार्टी की ओर से भी बयान जारी किया गया है. पार्टी के महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने राजीव गांधी के कार्यकाल की छह उपलब्धियों के बारे में बताया है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









