
आपके फोन में भी ऑन है ये सेटिंग? 5G आते ही चुटकियों में खत्म होगा डेटा, तुरंत करें ऑफ
AajTak
Does 5G Take Up More Data: कई यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि 5G आने के बाद उनका डेटा तेजी से खत्म हो रहा है. वैसे तो किसी भी टास्क में आपका निश्चित डेटा खत्म होता है. सवाल है कि फिर यूजर्स का डेटा तेजी से खत्म कैसे हो रहा है. इसकी वजह आपके फोन में ऑन कुछ सेटिंग्स हो सकती हैं.
5G सर्विसेस भारत में लॉन्च हो गई हैं. बहुत से यूजर्स का दावा हैं कि उनका डेटा तेजी से खत्म हो रहा है. यानी 5G नेटवर्क पर 4G के मुकाबले उनका डेटा तेजी से खत्म हो रहा है. ऐसा नहीं है कि यूजर्स का डेटा 5G की वजह से तेजी से खत्म हो रहा है. बल्कि ऐसा यूज केस की वजह से हो रहा है.
मतलब यूजर्स पहले के मुकाबले ज्यादा डेटा यूज कर रहे हैं. इसकी वजह भी जायज है. क्योंकि तेज स्पीड मिलते ही यूजर्स बिना किसी दिक्कत के कई काम (मल्टी टास्किंग) कर सकते हैं.
इसकी वजह से यूजर्स का डेटा तेजी से खत्म होता है. इसका कारण आपके स्मार्टफोन की कुछ सेटिंग्स भी हो सकती है. अगर आपने इन सेटिंग्स को ऑन रखा होगा तो डेटा का तेजी से खत्म होना लाजमी है.
ऐसी एक सेटिंग YouTube पर Video Quality की है. वैसे तो ज्यादातर लोगों के फोन में वीडियो क्वालिटी की सेटिंग ऑटो पर होती है. यानी आपके डिवाइस पर मौजूद नेटवर्क स्ट्रेंथ के हिसाब से आपको वीडियो नजर आएगा.
अगर आपके फोन पर स्लो इंटरनेट है, तो वीडियो लो क्वालिटी में प्ले होता है. वहीं अच्छा इंटरनेट है तो वीडियो हाई क्वालिटी में प्ले होता है. चूंकि 5G पर बेहतर नेटवर्क मिल रहा है और स्पीड भी काफी फास्ट आती है. इसलिए वीडियो हाई क्वालिटी में प्ले होते हैं.
इसकी वजह से आपका डेटा तेजी से खत्म होता है. ऐसा ही कुछ Instagram Reels के साथ भी है. लो इंटरनेट कनेक्शन पर Reels कम लोड होते हैं, जबकि बेहतर कनेक्शन के साथ इनकी क्वालिटी और लोडिंग भी बढ़ती रहती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










