
आपके फोन पर भी आया E-Challan? भारतीयों को शिकार बना रहा वियतनाम का हैकर ग्रुप
AajTak
आजकल लगभग अधिकतर लोगों के घर में बाइक, स्कूटर या कार आदि है. ऐसे में साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगने के लिए फेक E-Challan के मैसेज भेज रहे हैं. इसके साथ एक लिंक भी दिया जाता है, जिसकी मदद से वे फोन में Malicious App इंस्टॉल करा देते हैं. ऐसे वे साइबर ठगी को अंजाम देते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
आज के समय में बाइक, स्कूटर या कार आदि अधिकतर लोगों के पास है. ऐसे में वे या उनके व्हीकल से कोई ट्रैफिक नियम टूटता है और वह कैमरे में कैद हो जाता है, तो उस व्हीकल पर चालान आ जाता है. साइबर क्रिमिनल्स आम लोगों को फेक E-Challan का डर दिखाकर शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इसको लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें बताया है कि वियतनाम में बैठा साइबर क्रिमिनल्स का एक गिरोह भारतीयों को E-Challan के नाम पर ठगी का शिकार बना रहा है.
साइबर सिक्योरिटी फर्म CloudSEK ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है. फर्म ने खुलासा किया है कि वियतनाम में बैठा साइबर क्रिमिनल्स का ग्रुप भारतीय यूजर्स को टागरेट कर रहा है. भारतीयों को लूटने के इरादे से वह ई- चालान के फेक मैसेज भेज रहे हैं. इस टाइप के मैसेज में एक लिंक होता है, जिस पर क्लिक करने से विक्टिम के मोबाइल में Malicious App इंस्टॉल हो जाता है.
यह साइबर क्रिमिनल्स का गिरोह पहले यूजर्स के मोबाइल पर एक मैसेज भेजते हैं. यह मैसेज परिवहन सेवा या कर्नाटक पुलिस के नाम का इस्तेमाल करके भेजे जाते हैं. इसमें फेक ट्रैफिक नियमों को तोड़ने की जानकारी होती है और उस पर फाइन के बारे में बताते हैं. इस मैसेज में एक लिंक भी होता है.
यह भी पढ़ें: अपने ही मार्केट में क्यों पिट गईं भारतीय स्मार्टफोन कंपनियां? Lava के प्रेसिडेंट सुनील रैना ने बताई वजह
यूजर्स जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करते हैं, तो फिर विक्टिम के मोबाइल फोन में एक Malicious App इंस्टॉल हो जाता है. इसके बाद यह ऐप काम करना शुरू कर देता है और सबसे पहले परमिशन गेन करता है. इसके बाद फोन कॉल, मैसेज आदि का एक्सेस लेता है. कई बार तो यह ऐप डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप का एक्सेस ले लेता है.
यह भी पढ़ें: Cyber frauds: दिल्ली की महिला को 1 हजार के बदले मिला 1,300 रुपये का रिटर्न, आखिर में गंवा दिए 23 लाख

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










